फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Only 69 percent teenagers got corona vaccines

सिर्फ 69 फीसदी किशोरों ने लगवाए कोरोना के टीके

Sat, 04 Jun 2022 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Only 69 percent teenagers got corona vaccines
फरीदाबाद। संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना के टीकाकरण के प्रति किशोरों का रुझान कम है। 12 से 14 आयु वर्ग के मात्र 69 फीसदी (57849) किशोरों ने पहली खुराक लगवाई है। जबकि, शनिवार तक 28 फीसदी (23530) किशोरों को दूसरी डोज लग चुकी है। वहीं, तीन फीसदी किशोरों ने अब तक कोरोना के टीके नहीं लगवाए हैं। विभाग के रिकार्ड के अनुसार, इस आयु वर्ग में करीब 84 हजार किशोरों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

15 से 17 आयुवर्ग के युवाओं में टीकाकरण के प्रति रुझान बढ़ा है। करीब 92 फीसदी किशोरों ने प्रथम डोज लिया है। जबकि 59 फीसदी दूसरा खुराक लगवा चुके हैं। टीकाकरण अभियान के प्रभारी डॉ. मान सिंह का मानना है कि पिछले दिनों स्कूलों में परीक्षाएं चल रही थीं। वहीं, टीकाकरण के बाद कुछ किशोरों में बुखार की शिकायत आई थी। इससे किशोर का रुझान कम रहा है। उनका दावा है कि स्कूल खुलने के बाद शत-प्रतिशत किशोरों को टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही हर घर अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, 15 से 17 आयु वर्ग में टीकाकरण के प्रति रुझान बढ़ा है। स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड अनुसार, एक लाख 20 हजार किशोरों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। विभाग का दावा है कि इस आयु वर्ग में 92 फीसदी (110651) किशोरों को पहली खुराक लग चुकी है। 59 फीसदी लोग दूसरी खुराक लगवा चुके हैं। जबकि 18 से 60 आयु वर्ग के 15841411 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। विभाग का दावा है कि इस आयु वर्ग में लक्ष्य से अधिक लोगों ने टीकाकरण करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
टीकाकरण अभियान को सफल बनाने की रणनीति तैयार कर ली गई है। अगले सप्ताह से शुरू कर दिया जाएगा। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूलों में भी अभियान चलाया जाएगा। - डॉ. विनय गुप्ता, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed