फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Only 10,000 out of 5 lakh got PMVBRY benefits

Faridabad News: 5 लाख में से सिर्फ 10 हजार को ही मिला पीएमवीबीआरवाई का लाभ

Sun, 13 Sep 2026 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Only 10,000 out of 5 lakh got PMVBRY benefits
1,277 कंपनियों की ओर से ईसीआर दाखिल नहीं किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले में पहली बार नौकरी पाने वाले 5.05 लाख से अधिक युवाओं के हाथों में रोजगार तो आया, लेकिन प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएमवीबीआरवाई) का लाभ महज दो फीसदी तक ही पहुंच सका। 1 अगस्त 2025 से 5 अगस्त 2026 के बीच 5,05,818 कर्मचारियों को पहली बार रोजगार मिला, जबकि करीब 10 हजार ही योजना के दायरे में आ सके। यानी करीब 98 फीसदी युवा योजना के लाभ से बाहर रह गए। इसकी बड़ी वजह जिले की 1,277 कंपनियों (प्रतिष्ठान) की ओर से ईसीआर (इलेक्ट्रॉनिक चालान-सह-विवरणी) दाखिल नहीं करना है।

ईपीएफओ विभाग के आंकड़ों के अनुसार फरीदाबाद जिले में 7,454 कंपनियों ने ईसीआर दाखिल किया है, जबकि 1,277 कंपनियों ने रोजगार तो पैदा किया, लेकिन ईसीआर दाखिल नहीं किया। इसके कारण पीएमवीबीआरवाई के पात्र कर्मचारी इसका लाभ नहीं उठा सके। कंपनी की ओर से ईसीआर दाखिल नहीं होने पर कर्मचारी का पीएफ और रोजगार संबंधी रिकॉर्ड निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगे नहीं बढ़ सका। जिससे योजना के लाभ की प्रक्रिया प्रभावित हुई।
विज्ञापन


क्या है पीएमवीबीआरवाई योजना

पीएमवीबीआरवाई योजना के तहत 1 अगस्त 2025 से पहली बार नौकरी करने वाले पात्र युवाओं को लगातार 6 माह नौकरी पूरी करने पर सरकार की ओर अधिकतम 7500 रुपये दिए जाते हैं। वहीं एक साल पूरे होने पर 15 हजार रुपये तक का प्रोत्साहन मिलने का प्रावधान है। इसके लिए कर्मचारी का रोजगार औपचारिक व्यवस्था के तहत दर्ज होना और संबंधित प्रतिष्ठान की ओर से ईपीएफओ की जरूरी प्रक्रिया पूरी करना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्जन-

अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से कर्मचारियों और इकाइयों तक इसकी जानकारी पहुंचाई जा रही है। आगामी दिनों में लाभान्वित कर्मचारियों के आकड़ों में वृद्धि देखने को मिलेगी। - भुवनेश वार्ष्णेय, सहायक पीएफ आयुक्त



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article