फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Online exams at JC Bose University from 21

जेसी बोस विश्वविद्यालय में 21 दिसंबर से होंगी आनलाइन परीक्षाएं

Thu, 17 Dec 2020 10:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Online exams at JC Bose University from 21
फरीदाबाद। कोरोना महामारी के मद्देनजर जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए विषम सेमेस्टर की री-अपीयर सहित सभी लिखित परीक्षाएं 21 दिसंबर से ऑनलाइन होंगी। इस संबंध में विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसके अनुसार सभी पाठ्यक्रमों में पहले सेमेस्टर व बीटेक और एमसीए के तीसरे सेमेस्टर को छोड़कर विषम सेमेस्टर की सभी परीक्षाएं कराई जाएंगी। शेष सभी पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर व बीटेक और एमसीए के तीसरे सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया से विद्यार्थियों को परिचित करवाने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र और डेमो टेस्ट भी आयोजित किए जा रहे हैं। ऑनलाइन परीक्षाओं में उपस्थित होने के लिए विद्यार्थियों को अच्छी इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ वेब कैमरा सक्षम कंप्यूटर, लैपटॉप, टैबलेट या मोबाइल फोन की आवश्यकता होगी। हालांकि, जिन विद्यार्थियों के पास इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ कंप्यूटर या लैपटॉप या टैबलेट या मोबाइल की सुविधा नहीं है, उन्हें ऑनलाइन परीक्षाओं में उपस्थित होने के लिए विश्वविद्यालय या संबंधित संस्थान में जाकर परीक्षा देने का विकल्प होगा। ऐसे मामलों में विद्यार्थी को पहले सूचना देनी होगी, जिससे उचित व्यवस्था की जा सके। मोबाइल द्वारा परीक्षा का विकल्प रखने वाले विद्यार्थियों को गूगल प्ले या आईओएस स्टोर से HireMee Online Assessment platform ऐप डाउनलोड करना होगा।
विज्ञापन

वेबसाइट पर पंजीकरण लिंक देना होना
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा के आयोजन को सुविधाजनक बनाने के लिए सभी विषयों के प्रश्न-पत्र में केवल बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे। प्रश्न पत्र में पूरे सिलेबस पर आधारित 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिन्हें एक घंटे के भीतर हल करना होगा। परीक्षा देने के इच्छुक विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध पंजीकरण लिंक पर अपना विवरण दर्ज करवाना होगा। संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थियों को अपना पंजीकरण एवं विवरण अपने संबंधित संस्थानों के माध्यम से ही करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-प्रॉक्टरिंग से विद्यार्थियों पर रहेगी नजर
डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों पर नजर रखने के लिए ई-प्रॉक्टरिंग सुविधा का उपयोग किया जाएगा। परीक्षा के दौरान प्रत्येक विद्यार्थी की फोटो या वीडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से ई-सर्विलांस की जाएगी, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का उपयोग होगा। इसके साथ-साथ ऑनलाइन निरीक्षकों द्वारा भी परीक्षाओं पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed