फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   online application for admission in graduation from june 5

Faridabad News: पांच जून से स्नातक में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन

Sat, 27 May 2023 10:29 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 27 May 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
online application for admission in graduation from june 5
महर्षि दयानंद विवि : महाविद्यालय में दाखिले के दौरान परिवार पहचानपत्र अनिवार्य
विज्ञापन

एक जुलाई को प्रथम मेरिट लिस्ट जारी होगी, 21 जुलाई से नया सत्र शुरू होगा

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बोर्ड परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों का महर्षि दयानंद विवि में दाखिले का इंतजार खत्म हो गया। विवि से जुड़े सभी महाविद्यालयों में 5 से 19 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इसके लिए 29 से 31 मई तक महाविद्यालय का प्रोफाइल मांगा गया है। एक जुलाई को प्रथम मेरिट लिस्ट जारी होगी। 21 जुलाई से नए सत्र की शुरुआत हो जाएगी। दाखिले के दौरान परिवार पहचानपत्र को अनिवार्य कर दिया गया है।
उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक कक्षाओं में दाखिले का कार्यक्रम में जारी कर दिया है। दाखिले के लिए इच्छुक युवाओं को केंद्रीयकृत ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा। पहले चरण में महाविद्यालय को अपना प्रोफाइल भरना होगा। इसमें महाविद्यालय के संबंध में तमाम जानकारियां होगी। इसके महाविद्यालय का डिटेल के अलावा प्रवेश नोडल अधिकारी का नाम, महाविद्यालय बैंक विवरण, पाठ्यक्रम, विषय सीटें और शुल्क शामिल है।
विज्ञापन

जबकि, दूसरे चरण में विद्यार्थी ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर फार्म जमा करा सकेंगे। तृतीय चरण में आठ से 23 जून तक विवि और महाविद्यालय की ओर से ऑनलाइन दस्तावेज की जांच होगी। पहली मेरिट लिस्ट एक जुलाई को जारी होगी। मेरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों को फीस जमा कराने की समयावधि अलग से प्रवेश पोर्टल पर ही जारी किया जाएगा। दूसरी मेरिट लिस्ट की समयावधि की जानकारी भी प्रवेश पोर्टल पर ही दी जाएगी। ओपन काउंसलिंग और दोबारा प्रवेश पोर्टल पर आवेदन का मौका 21 जुलाई को दिया जाएगा। आवेदकों से 100 रुपए पंजीकरण शुल्क के रुप में देने होंगे। वहीं, पंजीयन और विलंब शुल्क सभी महाविद्यालय मुख्यालय में जमा कराएंगे। अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों का फीस माफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
दाखिले के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। पांच जून से ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने की प्रकिया शुरू हो जाएगी। - डॉ. महेंद्र गुप्ता, प्रधानाचार्य, नेहरु कॉलेज

---

दाखिले का कार्यक्रम
- महाविद्यालय प्रोफाइल 29 से 31 मई तक भरना होगा
- ऑनलाइन आवेदन (प्रवेश पोर्टल) - 5 से 19 जून तक
- ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन - 8 से 23 जून
- पहली मेरिट लिस्ट - एक से 20 जुलाई
- फीस जमा करना (पहली मेरिट सूची)
- दूसरी मेरिट लिस्ट (पोर्टल पर होगा अपलोड)
- शिक्षण अवधि 21 जुलाई से बची हुई सीटों पर ऑनलाइन पंजीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed