फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   One person died and three others, including a couple, were injured in road accidents.

Faridabad News: सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत, दंपती सहित तीन घायल

Wed, 15 Oct 2025 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
One person died and three others, including a couple, were injured in road accidents.
केएमपी फ्लाईओवर पर कुचले मिले शव की नहीं हो पाई पहचान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में सोमवार सुबह अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दंपती सहित तीन लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सदर थाना प्रभारी डिप्टी एसपी साहिल ने बताया कि रतीपुर गांव के पूर्व सरपंच राज सिंह ने शिकायत दी है कि वह सुबह करीब छह बजे टहलने निकले थे। इस दौरान केएमपी फ्लाईओवर के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का कुचला हुआ शव पड़ा मिला। कुछ दूरी पर एक ट्रक भी खड़ा था, जो हादसे में शामिल पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास शुरू किए लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी घटना में कौंडल गांव निवासी सतीश कुमार ने शिकायत दी कि वह अपनी पत्नी सविता के साथ बाइक से रतीपुर गांव रिश्तेदारी में गए थे। गांव के पास सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed