{"_id":"6aa59e94ee1faa80ad0fe887","slug":"one-more-case-of-dengue-and-two-cases-of-swine-flu-have-been-reported-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79871-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डेंगू का एक और स्वाइन फ्लू के दो मामले आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डेंगू का एक और स्वाइन फ्लू के दो मामले आए सामने
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने जांच और निगरानी बढ़ाई, 40 टीमें कर रहीं मच्छरों के लार्वा की जांच
1825 लोगों को अब तक नोटिस जारी किए
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बदलते मौसम और बारिश के बाद जिले में डेंगू, मलेरिया और स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं। शनिवार को डेंगू का एक और स्वाइन फ्लू के दो मामले सामने आने के बाद चिंता और बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक डेंगू के 13, मलेरिया के तीन और स्वाइन फ्लू के 18 मरीज मिल चुके हैं। एक साथ कई बीमारियों के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और जांच बढ़ा दी है।
विभाग की करीब 40 टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर मच्छरों के लार्वा की जांच और सैंपलिंग कर रही हैं। टीमों की ओर से घरों और आसपास के क्षेत्रों में कूलर, पानी की टंकियों, गमलों, खाली बर्तनों समेत पानी जमा होने वाले स्थानों की जांच की जा रही है। लार्वा मिलने पर लोगों को पानी जमा न होने देने की हिदायत दी जा रही है। विभाग की ओर से अब तक 1825 लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
तेज बुखार, खांसी और कमजोरी होने पर जांच कराने की सलाह
स्वाइन फ्लू के 18 मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग इस बीमारी पर भी नजर रख रहा है। तेज बुखार, खांसी, गले में दर्द, शरीर में दर्द और कमजोरी जैसे लक्षण होने पर चिकित्सक से जांच कराने की सलाह दी गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा ने लोगों से घरों और आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मच्छरों से बचाव के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें और मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें और तुरंत चिकित्सक से सलाह लें।