{"_id":"604cae8e8ebc3ec89a5c5e95","slug":"one-lakh-rupees-from-a-businessman-calling-himself-an-employee-of-the-bank-faridabad-news-noi5709802183","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को बैंक का कर्मचारी बताकर व्यापारी से ठगे एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद को बैंक का कर्मचारी बताकर व्यापारी से ठगे एक लाख रुपये
विज्ञापन
फरीदाबाद। थाना एनआईटी क्षेत्र में एक ठग खुद को बैंककर्मी बताकर व्यापारी से एक लाख रुपये हड़पकर फरार हो गया। व्यापारी ने नए नोटों की गड्डी लेने के लिए ठग को एक लाख रुपये दिये थे, जिन्हें वह लेकर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बल्लभगढ़ की मुकेश कॉलोनी निवासी भारत कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने एनआईटी-पांच में पशु आहार की दुकान खोल रखी है। शुक्रवार शाम उनके पास एक व्यक्ति आया और कहने लगा कि उसके पोते के पैर में चोट लग गई है। चोट पर खल बांधने से वह ठीक हो जाएगी। इसके लिए उसे थोडे़ से बिनौले व खल चाहिए। उसने मदद के लिए उसे बिनौले व खल दे दी। बातों बातों में ही ठग ने कहा कि वह बाटा रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में काम करता है। उसके लायक कोई काम हो तो बताना।
भारत कुमार ने कहा कि उसे दस, पचास व 100 के नए नोटों की गड्डी चाहिए। ठग ने कहा कि ये तो अभी हो जाएगा। व्यापारी भारत कुमार ने अपनी दुकान के सहायक सुखराम को एक लाख रुपये देकर ठग के साथ भेज दिया। कुछ देर बाद सहायक ने फोन करके बताया कि उस व्यक्ति ने उसे ठेके से शराब की बोतल लाने के लिए भेज दिया और एक लाख रुपये अपने पास रख लिए। जब तक सुखराम शराब की बोतल लेकर वापस आया आरोपी स्कूटी से फरार हो गया। एनआईटी थाना प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।