फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   One killed, one injured, case registered in two road accidents

दो सड़क हादसों में एक की मौत हो गई, एक घायल, मामला दर्ज

Sun, 30 Jan 2022 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
One killed, one injured, case registered in two road accidents
One killed, one injured, case registered in two road accidents
फरीदाबाद। अलग-अलग दो सड़क हादसों में एक की मौत हो गई, वहीं एक घायल है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

जिला गौतमबुद्धनगर यूपी के रूस्तमपुर निवासी राजबली (44) ओल्ड फरीदाबाद में एक वर्कशॉप में काम करते थे। रविवार की दोपहर सेक्टर-58 से राजीव कॉलोनी अपने दोस्त के पास वह पैदल जा रहे थे। सेक्टर-25 की तरफ जा रहे हाइवा ट्रक ने राजबली को कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके शव को मोर्चरी पर रखवा दिया है। मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जवाहर कॉलोनी निवासी सीमा गेरा के पति दीपक गेरा शुक्रवार रात अस्पताल में भर्ती अपने बीमार रिश्तेदार को देखने के लिए स्कूटी से दिल्ली जा रहे थे। बाटा मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। मामले में कैंटर चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed