फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   one handicapped brutelly beaten by public

चोरी के आरोप में दिव्यांग युवक को पीटने का वीडियो वायरल

Fri, 03 Jan 2020 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
one handicapped brutelly beaten by public
चोरी के आरोप में दिव्यांग युवक को पीटने का वीडियो वायरल
विज्ञापन

फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत फागना चौक पर शुक्रवार सुबह तिपहिया साइकिल पर बैठे दिव्यांग युवक को एक व्यक्ति का डंडों से पीटने का वीडियो वायरल हुआ। डंडे से पीटने वाला व्यक्ति दिव्यांग पर चोरी का आरोप लगा रहा है और गाली-गलौच भी कर रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति नगर निगम का कर्मचारी बताया जा रहा है। स्थानीय कांग्रेसी विधायक नीरज शर्मा के पास वीडियो पहुंचने पर उन्होंने उसे गृह एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज के पास कार्रवाई के लिए भेज दिया। उधर, डबुआ थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति हाथों में डंडा लिए तिपहिया साइकिल पर बैठे युवक को पहले गाली देते हुए बात करता है और फिर अचानक डंडे से पीटने लगता है। दिव्यांग युवक हाथ जोड़कर माफ करने की बात करते हुए कहते है कि उसे छोड़ दें नहीं तो वह मर जाएगा। डंडे से पीटने वाला व्यक्ति युवक से पूछता है कि तेरा दूसरा साथी कहां है, तो वह कहता है कि जेल गया। इस पर वह व्यक्ति दिव्यांग को धमकाता है कि अब तू भी जाएगा और फिर डंडे से पीटने लगता है।
विज्ञापन

इस दौरान किसी ने चोरी छिपे उसकी वीडियो बना ली। बताया जा रहा है कि डंडे से पीटने वाला व्यक्ति नगर निगम का कर्मचारी है और उसकी ड्यूटी सुबह कहीं और थी। आरोप है कि वो अपनी ड्यूटी छोड़कर वहां डबुआ कॉलोनी में घूम रहा था। डबुआ कॉलोनी थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि वीडियो उनके पास भी पहुंचा था, जिस पर दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। दोनों पक्षों ने आपसी तौर पर समझौता कर लिया और किसी तरह की कार्रवाई से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मेरे पास यह वीडियो वायरल होते हुए पहुंचा तो इसके बारे में पूरी जानकारी ली। पता चला कि वीडियो मेरे ही विधानसभा क्षेत्र की डबुआ कॉलोनी का है और पीटने वाला व्यक्ति नगर निगम कर्मचारी है। इस पर मैने यह वीडियो प्रदेश के गृह एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज का भेज दी और कार्रवाई की मांग की है। यदि वह दिव्यांग व्यक्ति चोर भी है तो उसे इस तरह पीटने का हक किसी को नहीं है। उसे कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले कर देते। - नीरज शर्मा, कांग्रेस विधायक, एनआईटी विधानसभा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed