{"_id":"69f4f2f3cfe8df6282007d5f","slug":"one-bike-rider-killed-two-injured-in-scorpio-collision-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68918-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। राजीव कॉलोनी के पास स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका 11 साल का बच्चा और पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। थाना सेक्टर-58 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मादलपुर का रहने वाला विजय शंकर (45) पड़ोसी युवक की शादी में राजीव कॉलोनी गया हुआ था।
रात के करीब 12 बजे वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। उसके साथ उसका 11 साल का लड़का मोहित और मुकेश नामक पड़ोसी भी था। राजीव कॉलोनी से कुछ आगे चलने पर ही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से विजय शंकर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक के बेटे व पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक मूलरूप से यूपी के मिर्जापुर का रहने वाला था और पिछले काफी समय से फरीदाबाद में परिवार के साथ रह रहा था। परिजनों ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करता था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।