फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   One arrested with 870 sleeping pills

Faridabad News: नींद की 870 गोलियों सहित एक गिरफ्तार

Thu, 19 Feb 2026 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
One arrested with 870 sleeping pills
दिल्ली से तीन हजार में लाया था खरीदकर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने गैर कानूनी तरीके से नींद की गोलियां बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल भाटी के पास से 870 प्रतिबंधित नींद की गोलियों भी बरामद की हैं।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 18 फरवरी को क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम गश्त पर थी। गश्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक प्रतिबंधित गोलियां बेचने जा रहा है। जिस पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने आरोपी राहुल भाटी निवासी गांव छांयसा फरीदाबाद को दयालपुर गांव से काबू कर 870 प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टैबलेट्स बरामद की हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अल्प्राजोलम की गोलियां दिल्ली से 3000 रुपये में खरीद कर लाया था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन




बिना पर्ची नहीं दे सकते अल्प्राजोलम टैबलेट



डॉक्टरों के अनुसार अल्प्राजोलम टैबलेट्स नींद की गोलियां हैं। अगर कोई इन गोलियों को ज्यादा इस्तेमाल कर लेता है तो उसकी जान को भी खतरा हो सकता है। इसी वजह से नियम के अनुसार कोई भी मेडिकल स्टोर बिना डॉक्टर की पर्ची के इस दवा को नहीं दे सकता है। यह प्रतिबंध है। उसके बावजूद अगर कोई बेच रहा है तो वह गैर कानूनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed