फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   One arrested including stolen vehicle

Faridabad News: चोरी के वाहन सहित एक गिरफ्तार

Fri, 05 Jan 2024 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
One arrested including stolen vehicle
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच ऊंचागांव प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश की टीम ने चोरी के वाहन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान गांव मुझेडी निवासी आकाश उर्फ मोटे के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को तीन जनवरी की रात चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बीपीटीपी इलाके से एक और बाइक चोरी की थी। इसके अलावा सेक्टर 76 वर्ल्ड स्ट्रीट के पास से 25 दिसंबर 2023 को एक बाइक चुराई थी। आरोपी के कब्जे से चोरी की दूसरी बाइक को बरामद कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी के 5 केस दर्ज हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।संवाद

अवैध हथियार सहित दो गिरफ्तार
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच 48 प्रभारी जगबीर सिंह की टीम ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पर्वतीय कालोनी निवासी उत्तम तथा अमन उर्फ बबलू के रूप में हुई है। आरोपी उत्तम ओल्ड प्रेस कॉलोनी में देसी कट्टे के साथ वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। इसी बीच क्राइम ब्रांच ने आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने तमंचा अपने साथी अमन से खरीदा था। टीम ने अमन को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ सेक्टर 8 तथा एसजीएम नगर थाने में चोरी के दो केस दर्ज हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरी के मामले में 8 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी नशे की पूर्ति के लिए वारदात को अंजाम देते हैं। आरोपी उत्तम पहले भी कई बार चोरी व अवैध हथियार के केस में जेल जा चुका है। पूछताछ के बाद आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-

कंपनी का ताला तोड़कर 125 मोटर चोरी
फरीदाबाद। सरूरपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी से चोर पानी की 125 मोटर चोरी करके ले गए। सभी मोटर खराब थी कंपनी में उन्हें मरम्मत करने के लिए रखा गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
कंपनी संचालक ऋषिपाल त्यागी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह परिवार के साथ सेक्टर-76 में रहते हैं। सरूरपुर औद्योगिक क्षेत्र में उनकी कंपनी में पानी की नई मोटर बनाने और खराब मोटर को ठीक करने का काम होता है। बृहस्पतिवार शाम कर्मचारी ने सूचना दी कि कंपनी से काफी मोटर गायब है। जांच करने पर पाया गया 125 मोटर चोरी हो गई हैं। संवाद
-----
पैसे मांगने आए मैकेनिक और दोस्त को होटल में बुलाकर पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गाड़ी ठीक करने के बाद पैसे मांगने आए मैकेनिक व उसके दोस्तों के साथ कुछ युवकों ने सेक्टर-19 स्थित एक होटल में बुलाकर मारपीट कर दी। ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पीड़ित नदीम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह मोटर बाइंडिंग का काम करता है। 29 दिसंबर-2023 को वह अपने दोस्तों के साथ आशीष नाम के युवक से पैसे मांगने फाइव सेंस नाम के ओयो होटल गए थे। आरोप है आशीष ने पैसे देने की बजाय अपने साथियों के साथ बुलाकर नदीम व उसके दोस्त शिवम के साथ जमकर मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed