{"_id":"6a11fd32464e7aebcc03570c","slug":"one-arrested-for-robbing-phone-and-laptop-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70655-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फोन और लैपटॉप लूटने के मामले में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फोन और लैपटॉप लूटने के मामले में एक गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने चाकू की नोक पर फोन और लैपटॉप लूटने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तरुण उर्फ नवीन (21) निवासी आंबेडकर बस्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटा गया लैपटॉप और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि गर्ग कॉलोनी निवासी सरित पुंडीर ने थाना आदर्श नगर में शिकायत दी थी कि 16 मई की रात को तीन बाइक सवार युवकों ने चाकू की नोक पर उससे फोन और लैपटॉप लूट लिया। वारदात में तरुण अपने अन्य साथियों के साथ शामिल था। इस मामले में पुलिस पहले ही आरोपी जतिन को गिरफ्तार कर चुकी है। उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था, जिसके बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।