{"_id":"6944514d70bd1548e400f03a","slug":"one-arrested-for-fraud-in-the-name-of-increasing-credit-card-limit-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-58203-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी के मामले में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी के मामले में एक गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी दिल्ली के तारा नगर का रहने वाला है,
ठगी के लिए लिंक और डेटा उपलब्ध कराता था
दो दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 40925 रुपये ठगी मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी 21 साल का दीपक कुमार दिल्ली के तारा नगर का रहने वाला है। इससे पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दीपक ठगी के लिए लिंक और डेटा उपलब्ध करवाता था। इसने समीर व रवीना को डेटा दिया था। इस डेटा से समीर व रवीना ने शिकायतकर्ता की जानकारी ली और लिंक भेज कर ठगी की।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम पूछताछ कर रही है। समीर व रवीना को मामले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत नंगला एन्क्लेव की रहने वाली महिला ने दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 20 नवंबर को उनके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने बैंककर्मी बनकर बात की और महिला को कहा कि आपका क्रेडिट कार्ड ब्लॉक हो गया है। इस कार्ड का बैलेंस दूसरे कॉर्ड में ट्रांसफर करने और दूसरे कार्ड की लिमिट बढ़ाने के बहाने डिटेल व ओटीपी पूछे गए। फिर एक लिंक ओपन करवाकर खाते से 40925 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।