फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   One arrested for duping Rs 51.60 lakh on the pretext of investing in the stock market

Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश के बहाने 51.60 लाख की ठगी में एक गिरफ्तार

Sat, 27 Sep 2025 08:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 08:49 PM IST
विज्ञापन
One arrested for duping Rs 51.60 lakh on the pretext of investing in the stock market
- आरोपी संजय मधुकर मालवीय भोपाल का रहने वाला है
विज्ञापन

- फर्जी ट्रेडिंग एप को आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर करता था ऑपरेट

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश की रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 51.60 लाख रुपये की ठगी में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी संजय मधुकर मालवीय मध्यप्रदेश के भोपाल का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी संजय अपने दोस्त जितेंद्र के साथ मिलकर फर्जी ट्रेडिंग एप ऑपरेट करता था। आरोपी संजय ने एमबीए की पढ़ाई की है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि संजय के साथ जितेंद्र सहित पांच आरोपियों को पुलिस टीम पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी संजय को पांच दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है। ठगी की शिकायत सेक्टर-88 निवासी एक युवक ने दी थी। इसमें कहा गया कि अगस्त 2024 में उन्हें शेयर बाजार में निवेश के नाम पर आरोपियों ने संपर्क किया। आरोपियों ने खुद को पेशेवर निवेश सलाहकार बताया और एक साल में रुपये दोगुने करने का झांसा दिया। आरोपियों ने डिमेट खाता खुलवाकर शिकायतकर्ता से 51.60 लाख रुपये निवेश करा लिए। बाद में रिफंड नहीं दिया गया। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed