{"_id":"69347eb4a4211862130e5cd8","slug":"one-arrested-for-duping-rs-1650-lakh-in-the-name-of-improving-neet-ranking-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-57288-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नीट में रैंकिंग सुधार के नाम पर 16.50 लाख की ठगी में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नीट में रैंकिंग सुधार के नाम पर 16.50 लाख की ठगी में एक गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी उड़ीसा का रहने वाला है, महिला का खाता लेकर आगे ठगों को दिया था
आरोपी को 7 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नीट में रैंकिंग सुधार के नाम पर 16.50 लाख रुपये की ठगी में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी राकेश कुमार महापात्रा उड़ीसा नवरंगपुर का रहने वाला है। इसने महिला का बैंक खाता लेकर आगे ठगों को दिया था। महिला के खाते में ही ठगी के 16.50 लाख रुपये आए थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 7 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम पूछताछ कर रही है।
ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-3 की रहने वाली महिला ने दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 14 अगस्त 2024 को उनके पास एक व्यक्ति का कॉल आया। कॉल करने वाले ने महिला की बेटी की नीट परीक्षा के परिणाम के बारे में बात की और कहा की वह उसकी बेटी की रैंकिंग अच्छी करवा सकता है। इसके लिए ठग ने 17 लाख रुपये की मांग की। इस पर शिकायतकर्ता ने ठग के पास 16.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। रुपये लेकर आरोपी ने जवाब देना बंद कर दिया। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए महिला उड़ीसा निवासी शांति देवी को गिरफ्तार किया था। इसी महिला के बैंक खाते में ठगी के 16.50 लाख रुपये आए थे। इस महिला से पूछताछ के बाद अब एक अन्य आरोपी राकेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।