{"_id":"6962a6fede4fa1585a039493","slug":"one-arrested-for-duping-people-by-promising-800-profit-on-stock-market-investment-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-60016-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश पर 800 प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर ठगी में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश पर 800 प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर ठगी में एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खाते में आए थे ठगी के 6.05 लाख रुपये
साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने पूछताछ के बाद भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश पर 800 प्रतिशत मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 38.08 लाख रुपये की ठगी में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी जगदीश गिरी राजस्थान के चित्तौड़गढ़ का रहने वाला है। इससे पूछताछ में सामने आया कि आरोपी इस मामले में बैंक खाताधारक है। इसने अपना बैंक खाता ठगों को उपलब्ध करवा रखा था। आरोपी के खाते में ठगी के 6.05 लाख रुपये आए थे।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।
ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सैनिक कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में कहा गया कि 24 जून 2024 को वह व्हाट्सएप के माध्यम से दो ग्रुपों से जुड़े। ग्रुप के एडमिन ने उन्हें बताया कि यदि वह उनके बताए तरीके से शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो 800 प्रतिशत तक लाभ मिल सकता है। लालच में आकर शिकायतकर्ता ने पैसे निवेश करने शुरू कर दिए। कुछ ही दिनों में उन्हें निवेश ऐप पर भारी मुनाफा दिखाया जाने लगा। जब शिकायतकर्ता ने अपने पैसे निकालने की बात कही तो उनसे टैक्स व कमीशन के नाम पर और रुपये मांगे गए। तब ठगी का अहसास हुआ और मामला पुलिस तक पहुंचा, जिसमें 38.08 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया गया। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।