{"_id":"6047b6c88ebc3e59166350e9","slug":"one-and-a-half-lakh-bribe-clerk-suspended-faridabad-news-noi570278375","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ लाख रिश्वत लेने वाला क्लर्क निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ लाख रिश्वत लेने वाला क्लर्क निलंबित
विज्ञापन
बल्लभगढ़। अटल सेवा केंद्र की लीज बढ़ाने की एवज में डेढ़ लाख रुपये लेने वाले क्लर्क पर नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव ने सख्ती दिखाते हुए तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस मामले को अमर उजाला में प्राथमिकता से प्रकाशित किया गया था, जिसके बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई है।
निगम में अटल सेवा केंद्र चलाने वाली संचालिका ने जिला उपायुक्त को शिकायत की थी कि वे निगम कार्यालय में सीएससी चलाती है जिसकी तीन साल में निगम द्वारा लीज होती है, इस क्रम में उन्होंने लीज समाप्त होने वाले समय से करीब एक महीने पहले लीज के लिए अपनी फाइल निगम कर्मचारी को दी ,लेकिन एक महीना व्यतीत होने के बाद उसकी लीज आगे नहीं बढ़ सकी।
जिसको लेकर वे निगम के संयुक्त आयुक्त से मिली। लेकिन वहां से भी उनको राहत नहीं मिली। आरोप है कि उन्होंने इसके लिए क्लर्क से संपर्क किया। क्लर्क ने उसने लीज साइन करने की एवज में दो लाख रुपये की मांग की, लेकिन वह दो लाख रुपये देने में असमर्थ थी, फिर भी उन्होंने डेढ़ लाख रुपये क्लर्क को दिए। इसके बाद भी उनकी फाइल आगे नहीं बढ़ी। इसकी वजह से वह मानसिक तनाव में आ गई और उन्होंने आपबीती निगम आयुक्त को सुनाई। हालांकि इस मामले में क्लर्क ने महिला को शिकायत के बाद पैसे वापस कर दिए थे।