{"_id":"6893abeb83ba6e086209a7b7","slug":"one-accused-arrested-in-kidnapping-and-attempt-to-murder-case-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48688-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अपहरण कर हत्या के प्रयास मामले में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अपहरण कर हत्या के प्रयास मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
चार अगस्त की रात को हुई थी वारदात
सेक्टर-31 थाने में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने पकड़ा आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-31 थाना इलाके में स्विगी इंस्टामार्ट से कर्मचारी का अपहरण कर हत्या के प्रयास मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अनुराग दिल्ली मोलडबंद का रहने वाला है। आरोपी के दोस्त प्रियांशु का अपने सहकर्मी नीरज से कहासुनी के बाद विवाद हुआ था। इसी के चलते प्रियांशु ने अपने दोस्तों को बुलाकर नीरज पर हमला कर अपहरण कराया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सेक्टर-31 थाना की टीम आरोपी अनुराग से पूछताछ कर अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास कर रही है।
मामले में सेक्टर-31 थाना पुलिस को चार अगस्त की रात को यूपी संत कबीर नगर निवासी पुष्पेंद्र चौरसिया ने सूचना दी। इसमें कहा गया कि वो अपने दोस्त नीरज व अन्य के साथ डीएलएफ स्थित स्विगी इंस्टामार्ट पर ऑर्डर ले जाने के लिए बैठे थे। तभी एक कार आकर रुकी और उसमें से उतरे चार युवकों ने पीटना शुरू कर दिया। फिर स्कूटी पर दो अन्य युवक आए और आते ही नीरज पर नुकीले हथियार से हमला कर उसका अपहरण कर ले गए।
सेक्टर-31 थाना की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया। अपहृत नीरज को पुलिस ने सराय थाना इलाके में ढूंढा और उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में आरोपी मोलडबंद निवासी अनुराग को बदरपुर बॉर्डर के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुलासा किया प्रियांशु के बुलाने पर ये व अन्य दोस्त आए थे। नीरज का अपहरण कर उसे पीटा और सराय इलाके में फेंककर चले गए थे। पुलिस टीम अब आरोपी से पूछताछ कर रही है।