{"_id":"698f0302514617ff730d0371","slug":"one-accused-arrested-for-fraud-of-rs-48-lakh-under-threat-of-arrest-2026-02-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'ये सिम आतंकवादी इस्तेमाल कर रहे': गिरफ्तारी का डर दिखा 48 लाख ठगे, फर्जी NIA अफसर बन ठगों ने ऐसे ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'ये सिम आतंकवादी इस्तेमाल कर रहे': गिरफ्तारी का डर दिखा 48 लाख ठगे, फर्जी NIA अफसर बन ठगों ने ऐसे ठगा
Fri, 13 Feb 2026 04:25 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 13 Feb 2026 04:25 PM IST
सार
फरीदाबाद में ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां गिरफ्तारी का डर दिखाकर 48 लाख रुपये की ठगी की गई है। आरोपी 12वीं पास है और बैग की दुकान चलाता है। आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
cyber crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गिरफ्तारी का डर दिखाकर 48 लाख रुपये की ठगी मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी 28 साल का संजोय मल्लोराज गाजियाबाद का रहने वाला है। इससे पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अपनी फर्म कैंडी फ्लो प्राईवेट लिमिटेड का बैंक खाता खुलवाकर ठगों को दिया था। इस खाते में ठगी के 4 लाख रुपये आए थे।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी 12वीं पास है व बैग की दुकान चलाता है। आरोपी को 4 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम पूछताछ कर रही है। ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-8 के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी।
विज्ञापन
शिकायत में बताया गया कि 8 दिसंबर 2025 को उनके पास एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले खुद को हरियाणा प्रशासनिक विभाग चंडीगढ़ से बताया और कहा की आपके आधार कार्ड से फर्जी सिम जारी हुई है। ये सिम आतंकवादी प्रयोग कर रहे हैं। आपके नंबर से 7 से 8 करोड़ रुपये की मनी लांड्रिंग हुई है।
विज्ञापन
इसके बाद कथित अधिकारी ने एक और नंबर देकर उस पर बात करने को कहा। बात करने वाले दूसरे व्यक्ति ने खुद को एनआईए का अधिकारी बताया और कहा की आपको हमारी टीम अरेस्ट करने आ रही है। ठगों ने गिरफ्तार का डर दिखाकर 48 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।