फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   On Twitter, requesting CM, Jeth-Jethani harasses

ट्विटर पर सीएम से गुहार, जेठ-जेठानी करते हैं प्रताड़ित

Fri, 12 Mar 2021 10:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
On Twitter, requesting CM, Jeth-Jethani harasses
फरीदाबाद। पति की मौत के बाद जेठ-जेठानी ने प्रताड़ित किया तो महिला ने मदद के लिए मुख्यमंत्री से ट्विटर पर गुहार लगा दी। मुख्यमंत्री ने भी इसका जवाब देते हुए जिला उपायुक्त व पुलिस विभाग को मामले की जांच व महिला की मदद के आदेश दिए। पुलिस ने जांच के बाद महिला को कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की सलाह दी है।
विज्ञापन

एसजीएम नगर निवासी मोनिका ऋषि ने बृहस्पतिवार रात को ट्विटर अकाउंट से मुख्यमंत्री मनोहर लाल व सीएम कार्यालय को टैग कर लिखा कि मैं मोनिका ऋषि बहुत परेशान हूं, मैं एसजीएम नगर फरीदाबाद की निवासी हूं। मेरे पति की मौत के बाद मुझे मेरे ससुराल वाले बहुत प्रताड़ित कर रहे हैं। मैं इतनी परेशान हूं कि या तो ये मुझे मार डालेंगे या मैं खुद को खत्म कर लूंगी प्लीज कोई मेरी हेल्प करो। इसके बाद फिर एक दूसरा ट्वीट करते हुए लिखा कि मेरे पास तीन बच्चे हैं। मेरे जेठ-जेठानी और उनके बच्चे, ननद, सास सभी बहुत परेशान करते हैं। बोलते हैं इस घर से निकल जा मुझ से जेठ अक्सर झगड़ा करते हैं उसका बेटा नशे की हालत में मेरे साथ गाली गलौच करता है। प्लीज सर मेरी हेल्प करो, मैं कहां जाऊं।
विज्ञापन

एसजीएम नगर थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला व उसके जेठ के बच्चों की उम्र 14 से 16 वर्ष के बीच है। आपस में बच्चों का खेल खेल के दौरान झगड़ा होता रहता है। महिला चाहती है कि ससुराल का पुश्तैनी मकान में से उसका हिस्सा उसे मिल जाए और वह अपने बच्चों के साथ दूसरी जगह पर रहने लगे। पांच मार्च को भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी थी। शुक्रवार को भी दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया गया है कि आपस में झगड़ा न करें। प्रॉपर्टी विवाद को न्यायालय के माध्यम से सुलझाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed