फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   On the pretext of getting a job, he kept the couple as tenants in his house and raped the woman

Faridabad News: नौकरी दिलाने के बहाने दंपती को अपने घर में किरायेदार रखा, महिला से किया दुष्कर्म

Sat, 30 Aug 2025 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
On the pretext of getting a job, he kept the couple as tenants in his house and raped the woman
संजय कॉलोनी इलाके में सामने आया मामला, मुजेसर थाने में दर्ज की गई एफआईआर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुजेसर थाना इलाके में एक व्यक्ति ने दंपती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने मकान में किरायेदार रख लिया। बाद में आरोपी ने किरायेदार महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। महिला ने मामले में शिकायत पुलिस को दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मुजेसर थाने में दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। टीम आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


संजय कॉलोनी इलाके में ये मामला सामने आया है। पुलिस को यह शिकायत देने वाली महिला का कहना है कि साल-2011 में आरोपी से उनकी व पति की मुलाकात हुई थी। उस दौरान आरोपी ने कहा कि वो दोनों की अच्छी नौकरी लगवा देगा और अपने मकान में बतौर किरायेदार रहने के लिए कहा। इस पर दंपती उनके मकान में बतौर किरायेदार रहने लगे। पीड़िता का कहना है कुछ समय बाद उनके पति की नौकरी लग गई। एक दिन पति नौकरी पर गए हुए थे तो आरोपी ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसने महिला की अश्लील वीडियो बना ली और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। ऐसा कर मकान मालिक लगातार दुष्कर्म करता रहा। अब परेशान होकर शिकायत पुलिस को दी गई। मामले में मुजेसर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed