फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   On the first day, 6 girls were administered the HPV vaccine.

Faridabad News: पहले दिन 6 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई

Sun, 01 Mar 2026 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
On the first day, 6 girls were administered the HPV vaccine.
प्रधानमंत्री की पहल से महिला स्वास्थ्य और नारी शक्ति को मिलेगा सशक्तीकरण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। देश की बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजस्थान के अजमेर से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से फरीदाबाद के सेक्टर-21 स्थित एसजीएम नगर अर्बन हेल्थ सेंटर में भी देखा गया, जहां स्वास्थ्य विभाग, जनप्रतिनिधियों और आमजन की उपस्थिति रही।


कार्यक्रम के तहत एसजीएम नगर अर्बन हेल्थ सेंटर में एचपीवी टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। कार्यक्रम के पहले दिन 6 बालिकाओं को सफलतापूर्वक एचपीवी वैक्सीन लगाई गई, जिससे अभिभावकों में भी जागरूकता और विश्वास देखने को मिला। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एचपीवी टीकाकरण सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक सुरक्षित और प्रभावी उपाय है। वहीं जिला नागरिक अस्पताल में भी वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान विधायक सतीश फागना ने कहा कि यह टीका भविष्य में कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम करने में सहायक सिद्ध होता है। यह अभियान विशेष रूप से किशोरियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा और टीकाकरण अधिकारी डॉ. रचना भी मौजूद रहीं। टीकाकरण अधिकारी डॉ. रचना ने बताया कि यह 90 दिनों का सघन अभियान निर्धारित केंद्रों जैसे जिला अस्पताल (डीसीएच), शहरी स्वास्थ्य केंद्र (यूएचसी) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed