फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   on the basisi of GMDC water logging problem will solve

जीएमडीसी की तर्ज पर मिलेगी जलभराव से निजात

Mon, 21 Jun 2021 11:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
on the basisi of GMDC water logging problem will solve
फरीदाबाद। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की तर्ज पर फरीदाबाद को जलभराव से निजात दिलाई जाएगी। इसके लिए सोमवार को जीएमडीए के आईटी विभाग प्रमुख ने सुलतान सिंह ने 10 साल की एक रिपोर्ट फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण अधिकारियों के समक्ष पेश की। सैटेलाइट के जरिये तैयार किए गए डाटा से भविष्य की रूप रेखा तैयार की जाएगी। बैठक में एफएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधीर राजपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शहर में जलभराव की समस्या काफी ज्यादा है। हल्की सी बारिश में शहर में पानी भर जाता है। कई इलाके ऐसे हैं, जहां बारिश के दौरान नाव चलाने जैसे नौबत आ जाती है। इनमें जलभराव की सबसे ज्यादा समस्या डबुआ 60 फुट रोड, अजरौंदा चौक, बाटा चौट, एनएचपीसी और ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास में देखने को मिलती है। बारिश में कई बार यहां गाड़ियां तक डूब जाती है। ऐसे में जलभराव की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए नगर निगम, एफएमडीए, स्मार्ट सिटी फरीदाबाद सहित सभी सिविल एजेंसियां मिलकर कार्य कर रही है। इसी दिशा में सोमवार को जीएमडीए के आईटी प्रमुख ने फरीदाबाद में 10 साल की अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। इनमें उन स्थानों को चिन्हित किया गया है जहां-जहां ज्यादा पानी भरता है।
विज्ञापन

वर्जन
जीएमडीए की ओर से उपलब्ध करवाए गए डाटा के आधार पर अब फरीदाबाद में जलभराव से निजात दिलाने की योजना बनाई जाएगी। इसके लिए सभी सिविल एजेंसियां मिल कर कार्य कर रही है। - डॉ. गरिमा मित्तल, अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी, एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed