फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ombir and Nimita won prizes in the annual sports competition.

Faridabad News: वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में ओमबीर व निमिता ने जीते पुरस्कार

Thu, 19 Feb 2026 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ombir and Nimita won prizes in the annual sports competition.
-नेहरू महाविद्यालय में ऊंची कूद, लंबी कूद समेत अन्य स्पर्धाओं हुईं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बालक वर्ग में ओमबीर, आकाश एवं संसार ने सर्वाधिक पुरस्कार जीते और बालिका वर्ग में निमिता, रितिका एवं मनीषा ने सर्वाधिक पुरस्कार प्राप्त किए। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की प्राचार्या रुचिरा खुल्लर मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहीं।

महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष एवं खेलकूद प्रभारी डॉ. विमल प्रकाश गौतम ने बताया कि ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला-फेंक जैसी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 500 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 300 रुपये और तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 200 रुपये के पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
विज्ञापन


इस आयोजन में महाविद्यालय के खेलकूद बोर्ड के साथ डॉ. पीयूष वत्स, डॉ. वीना सिंह, डॉ. कविता सैनी, डॉ. सुषमा सिंह, डॉ. सीता डागर और डॉ. बलराम यादव की मुख्य भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed