फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Old, New and Greater Faridabad will be connected by underpass and U-turn: CM

अंडरपास और यू-टर्न से जुड़ेंगे ओल्ड, न्यू और ग्रेटर फरीदाबाद : सीएम

Sun, 25 Jun 2023 07:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 07:15 PM IST
विज्ञापन
Old, New and Greater Faridabad will be connected by underpass and U-turn: CM
बड़े शहरों में बहुमंजिला भवनों में आपात स्थिति से निपटने के लिए सरकार खरीदेगी 13 हाइड्रोलिक प्लेटफाॅर्म मशीन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मिलेनियम सिटी गुरुग्राम की तर्ज पर अब ओल्ड, न्यू और ग्रेटर फरीदाबाद को अंडरपास व यू-टर्न से जोड़ा जाएगा। इसके लिए सरकार बड़ी योजना बना रही है। इसके बाद ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। उन्होंने यह बात रविवार को सेक्टर-12 एचएसवीपी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में पत्रकारों से बातचीत में कही।
जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित 15 शिकायतों को रखा गया जिनमें से 13 परिवादों का निपटान मौके पर कर दिया गया। दो मामले अगली बैठक में रखने के निर्देश दिए। बैठक में डबुआ कॉलोनी निवासी विजय कुमार की शिकायत पर सुनवाई करते हुए मुख्यमंत्री ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिवादी का स्पेशल केस बनाकर एचएसवीपी बोर्ड के समक्ष रखा जाए। उसे मुआवजे के साथ वैकल्पिक प्लाॅट दिया जाए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सत्येंद्र दुग्गल ने मुख्यमंत्री के समक्ष ग्रेटर फरीदाबाद में बनी हाईराइज सोसाइटी में आग बुझाने की समस्या का मुद्दा उठाया। मुख्यमंत्री ने बताया कि बड़े शहरों में बहुमंजिला भवनों में आपात स्थिति से निपटने के लिए सरकार 13 हाइड्रोलिक प्लेटफाॅर्म मशीनें खरीदने जा रही है। ये मशीनें फरीदाबाद को भी दी जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे हर शनिवार को दस हजार लोगों से ऑडियो माध्यम से बातचीत करते हैं। अब तक प्रदेश के दो लाख लोगों से बातचीत कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बल्लभगढ़ से निकलने वाले गंदे नाले से जुड़े परिवाद की सुनवाई करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आकाश सिनेमा की दीवार तोड़कर नाले की तुरंत प्रभाव से सफाई कराई जाए। दिल्ली-मुंबई वडोदरा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य के कारण सीवरेज लाइन में आई रुकावट दूर करने के लिए मुख्यमंत्री ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण सहित संबंधित विभागों को तीन दिन में कार्रवाई करने के आदेश दिए।

जवाहर कॉलोनी निवासी राजकुमार ने कॉलोनी में पेयजल की समस्या को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने नगर निगम अधिकारियों को एक माह के अंदर पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के आदेश दिए। साथ ही अधिकारियों को चेतावनी दी कि एक माह में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। फरीदाबाद के जीवन नगर के पंकज की शिकायत पर सुनवाई करते हुए सीएम ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि दो सप्ताह के अंदर परिवादी को 5 वर्ग गज का पैसा वापस लौटाया जाए। दरअसल पंकज ने यह प्लाॅट नीलामी के माध्यम से बैंक से लिया था। उस वक्त 123 वर्ग गज प्लॉट खरीदा गया था जबकि मौके पर प्लाट 118 वर्ग गज का है। इसके अलावा उन्होंने सेक्टर-59 के फेज 2 इंडस्ट्री क्षेत्र में जल्द सीवरेज कनेक्शन करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed