फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Old Faridabad will soon get gift of multi specialty hospital

Faridabad News: ओल्ड फरीदाबाद को जल्द मिलेगी मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात

Fri, 11 Aug 2023 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Old Faridabad will soon get gift of multi specialty hospital
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद में मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल भवन पर जल्द दोबारा से काम शुरू होगा। इसके लिए नगर निगम ने 30 करोड़ का फंड जारी कर दिया है। पहले निर्माण में अनियमितता बरती गई थी। इसे 50 बेड का बनायाा जाना था लेकिन 80 बेड का कर दिया गया था।



16 मई 2016 को सेक्टर 17 स्थित में सीएम की डिजिटल रैली का आयोजन किया गया था। इसमें मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने ओल्ड फरीदाबाद में जमीन की उपलब्धता पर 50 बेड का मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने घोषणा की थी। अनाज मंडी के पास करीब दो एकड़ जमीन पर करीब 29 करोड़ से अस्पताल बनाया जाना था। इस पर तीन साल पहले काम शुरू हो गया था। इसी दौरान इसकी शिकायत सीएम से हो गई। एक कमेटी ने प्रोजेक्ट की जांच की। इसमें पाया कि 50 बेड के अस्पताल को 80 बेड का कर दिया गया। जबकि, इसके लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी नहीं की गई। इसके चलते काम रूक गया। सरकार ने अस्पताल को जल्द बनवाने के लिए स्टील स्ट्रक्चर की मदद लेने को कहा था लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इस पर सरकार ने मामले की जांच कराई और दोबारा से स्टीमेट बनाया है। लोक निर्माण विभाग के वास्तुकार ने नए डिजाइन को मंजूरी दे दी है। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता सुशील ठाकरान ने कहा कि बेसमेंट समेत तीन मंजिला बनाया जाना है। उन्होंने बताया कि बचे कार्याें को पूरा कराने के लिए निगम आयुक्त ने करीब 30 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही दोबारा से काम शुरू होगा। उन्होंने बताया कि पुराने ठेकेदार से काम कराया जाएगा।
विज्ञापन




--
ओल्ड फरीदाबाद में नहीं सरकारी अस्पताल
ओल्ड फरीदाबाद में सरकारी अस्पताल नहीं है। ऐसे में मरीजों को बीके नागरिक अस्पताल आना पड़ता है। इस पर स्थानीय विधायक की मांग पर अस्पताल खोलने की योजना बनाई गई है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पहले ही मंजूरी दे चुका है। ऐसे में भवन बनाने के इसमें अस्पताल खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed