फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Officials should make every possible effort to curb accidents

Faridabad News: हर संभव प्रयास कर दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाएं अधिकारी

Tue, 29 Apr 2025 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Officials should make every possible effort to curb accidents
सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक में एडीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। लघु सचिवालय परिसर स्थित सभागार कक्ष में सोमवार को सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में एडीसी साहिल गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह हर संभव प्रयास कर दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाएं। एडीसी साहिल गुप्ता ने कहा कि जिला में सभी सड़कों की मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए। हाईवे व अन्य मुख्य मार्गों पर अवैध कटों को बंद किया जाए। उन्होंने एनएच और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह उनसे संबंधित सड़क परियोजनाओं के निर्माण कार्य में तेजी लाएं। वहीं यातायात पुलिस को निर्देश दिए कि शहर के प्रमुख चौराहों व मोड के आसपास किसी भी प्रकार का वाहन, रेहड़ी आदि को खड़ा न होने दें। जिससे भीड़-भाड़ और जाम की स्थिति बनती है। किसी भी मोड या चौराहे के आसपास खुला स्थान होना जरूरी है।

उन्होंने पुलिस प्रशासन को कहा कि जरूरी जगहों पर कैट आई या साइन बोर्ड लगाएं जाएं, ताकि हादसे न हो। विशेषकर तीव्र मोड़ पर साइन बोर्ड व स्पीड लिमिट के बोर्ड होना जरूरी है। इस दौरान आरटीए सचिव मुनीश सहगल ने रोड सेफ्टी के बारे में समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने एडीसी को बताया कि दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए ऑवर लोड वाहनों के चालान कर जुर्माना लगाया जा रहा है। बैठक में एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद, एसडीएम फरीदाबाद शिखा, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण सहित रोड सेफ्टी से जुड़े अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed