{"_id":"69bafbf7d3eb15ac2000a886","slug":"officials-should-make-adolescent-girls-aware-about-vaccination-jitendra-garg-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-110628-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरियों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करें अधिकारी : जितेंद्र गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरियों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करें अधिकारी : जितेंद्र गर्ग
विज्ञापन
-ब्लाक टास्क फोर्स की बैठक में की कार्यक्रम की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तावड़ू के तत्वावधान में ब्लाक टास्क फोर्स इम्यूनाइजेशन की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी मीटिंग हाल में किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपमंडल अधिकारी तावड़ू जितेन्द्र गर्ग ने की।
बैठक के दौरान डा. निहाल सोलंकी ने नियमित टीकाकरण की वर्तमान स्थिति तथा उसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने एचपीवी टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों से सहयोग की अपील की।इस अवसर पर डब्ल्यूएचओ से डा. विकास यादव ने एचपीवी वैक्सीनेशन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के उपायों की जानकारी दी और समुदाय में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही जेएसआई से डा. रियासत अली ने खंड स्तर के डाटा का विश्लेषण प्रस्तुत करते हुए उन क्षेत्रों की पहचान करने पर जोर दिया जहां टीकाकरण कवरेज को बढ़ाने की आवश्यकता है। अंत में एसडीएम जितेन्द्र गर्ग ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को एचपीवी टीकाकरण की शपथ दिलाई।
बैठक में सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर तावड़ू खंड में टीकाकरण कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई, ताकि अधिक से अधिक बच्चों और किशोरियों को टीकाकरण का लाभ मिल सके। इस मौके पर विकास सहयोगी संस्थाओं की ओर से जेएसआई से डा. रियासत अली,जिला समन्वयक (डाटा एनालिटिक्स प्रोजेक्ट) तथा डब्ल्यूएचओ से डा. विकास यादव),दीपक देशवाल एवं मोहम्मद शाहिद (फील्ड सुपरवाइजर) ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग से विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य एवं खंड शिक्षा अधिकारी, आईसीडीएस विभाग से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सुपरवाइजर तथा आरबीएसके हेल्थ टीम से तफज्जुल खान और ब्लाक आशा को-आर्डिनेटर अरशद भी उपस्थित रहे।