फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Officials should complete projects on time: Shyamal Mishra

परियोजनाओं को समय पर पूरा कराएं अधिकारी: श्यामल मिश्रा

Wed, 22 Jan 2025 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Officials should complete projects on time: Shyamal Mishra
एफएमडीए के सीईओ ने की शहर में चल रहीं परियोजनाओं की समीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के सीईओ श्यामल मिश्रा ने मंगलवार को शहर के विकास कार्यों की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने ईस्ट-वेस्ट परियोजना, सीवरेज और पेयजल लाइन की योजनाओं और बजट आदि पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से परियोजनाओं को नियत समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

श्यामल मिश्रा फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकण (जीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। मंगलवार को उन्होंने जीएमडीए कार्यालय से वीडियो कॉलिंग के माध्यम से एफएमडीए अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने एफएमडीए की बड़ी परियोजनाओं के बारे में जानकारी ली। इनमें बड़खल झील पर निर्माण, सड़कों के निर्माण की जानकारी ली। साथ ही चार चौक पर निर्माण कार्य, ओल्ड फरीदाबाद में मल्टीलेवल पार्किंग समेत अन्य परियोजनाओं का हाल जाना।
विज्ञापन

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने पेयजल के लिए 12 रेनीवेल बनाने की योजना पर भी कितना कार्य हुआ है, उसके बारे में अधिकारियों से बात कर निर्देश दिए। श्यामल मिश्रा ने इस दौरान अधिकारियों को समय से सभी परियोजनाओं को पूरा करने की हिदायत भी दी। उन्होंने कहा कि समय पर परियोजनाओं को पूरा करने से जनता को राहत मिलती है। साथ ही बजट भी नहीं बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में उन्होंने परियोजनाओं पर निर्धारित बजट पर चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि करीब 1550 करोड़ की परियोजनाओं पर कार्य किए जा रहे हैं। इनमें कुछ आने वाली परियोजनाएं भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed