{"_id":"6a401e859e8f4d34b70b5e6d","slug":"official-directives-ignored-blos-failed-to-report-to-polling-stations-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73442-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अधिकारियों के निर्देश दरकिनार, मतदान केंद्रों पर नहीं पहुंचे बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अधिकारियों के निर्देश दरकिनार, मतदान केंद्रों पर नहीं पहुंचे बीएलओ
विज्ञापन
फॉर्म जमा करने पहुंचे लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 191 से 201 तक मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में गंभीर लापरवाही सामने आई है। कुल 10 मतदान केंद्रों में से केवल मतदान केंद्र 198 पर ही बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) मौजूद मिले, जबकि अन्य केंद्रों पर कर्मचारी अनुपस्थित रहे।
निर्वाचन एवं पंजीयन अधिकारी सह एसडीएम मयंक भारद्वाज ने शुक्रवार को हुई बैठक में सभी बीएलओ को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक अपने-अपने बूथ पर उपस्थित रहकर मतदाता फार्म जमा करने के स्पष्ट निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कई बूथों पर कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचे, जिससे कार्य प्रभावित हुआ।
बीएलओ सुपरवाइजर सुमित कुमार ने कहा कि थोड़ी देर में अन्य बीएलओ भी पहुंच जाएंगे, लेकिन दोपहर तक भी कई केंद्रों पर स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। जिस वजह से फार्म जमा कराने के लिए पहुंचे मतदाताओं को परेशानी हुई। पूजा, निशा, रोहन का कहना है कि सुबह से ही वह केंद्र पर घर का सभी काम छोड़कर फार्म जमा कराने के लिए आए थे, लेकिन बीएलओ नहीं होने की वजह से उनको काफी परेशानी हुुई और वह एक से दो घंटे का इंतजार करने के बाद वापस चले गए।