फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Officers and employees will be deployed in three shifts

Faridabad News: तीन शिफ्ट में तैनात रहेंगे अधिकारी और कर्मचारी

Mon, 20 Oct 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Officers and employees will be deployed in three shifts
त्योहारी सीजन में अलर्ट मोड पर प्रशासन, जिला पुलिस ने लगाए 18 नाके
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। दिवाली, गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस जैसे त्योहारों को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा, स्वास्थ्य और अग्निशमन के मोर्चे पर विशेष तैयारियां की गई हैं। पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और दमकल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तीन शिफ्ट में तैनात रहेंगे ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि दिवाली से लेकर भैया दूज तक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिले में कुल 20 लोकल नाके, 11 पैदल गश्त पार्टी व सभी तहसीलों में चार कमांडो स्क्वॉड लगाए गए हैं। तीन अंतरराज्यीय और 20 अंतरजिला नाके भी शामिल हैं। सभी नाकों पर पुलिस की विशेष टीमें तैनात हैं जो वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही हैं। बाजारों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सादी वर्दी में पुलिसकर्मी निगरानी रखेंगे। महिला सुरक्षा के लिए महिला पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है। शहर के मुख्य बाजारों और मंदिरों के आसपास सीसीटीवी कैमरों के जरिए 24 घंटे निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए विशेष तैयारी की है। अस्पताल में बर्न वार्ड बनाया गया है जिसमें 4 से 5 बेड लगाए गए हैं। दो डॉक्टर हर समय ड्यूटी पर रहेंगे जबकि अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर ऑन कॉल उपलब्ध रहेंगे। नर्सिंग स्टाफ में चार नर्सें ड्यूटी पर रहेंगी और तीन-तीन शिफ्टों में छह-छह घंटे की ड्यूटी तय की गई है। जिलेभर में 31 एंबुलेंस को स्टैंडबाय पर रखा गया है और 86 चालक ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं ताकि आपात स्थिति में तुरंत सेवा दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल विभाग ने भी त्योहारों को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विभाग के सभी 28 कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे। तीन शिफ्टों में सुबह 7 से दोपहर 2 बजे, दोपहर 2 से रात 10 बजे और रात 10 से सुबह 7 बजे तक टीमें तैनात रहेंगी। पलवल में सात, हथीन में तीन और होडल में तीन दमकल की गाड़ियां तैनात की गई हैं। पलवल में दो और हथीन व होडल में एक-एक फायर बाइक भी उपलब्ध कराई गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

जिले में केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री और उपयोग की अनुमति

दिवाली पर प्रशासन ने पटाखों को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिले में केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री और उपयोग की अनुमति दी गई है, जिन्हें रात 8 से 10 बजे के बीच ही चलाया जा सकेगा। तेज आवाज वाले पटाखों, लड़ी और बम पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अस्पतालों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों के पास पटाखे फोड़ना सख्त वर्जित किया गया है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि पलवल एनसीआर क्षेत्र में आता है, इसलिए प्रदूषण नियंत्रण के तहत पटाखों के निर्माण, बिक्री और ऑनलाइन ऑर्डर पर प्रतिबंध जारी रहेगा। केवल अधिकृत विक्रेताओं से ग्रीन पटाखे खरीदे जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed