फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Nut bolts are being stolen from Ballabhgarh to Hilalpur flyover of Delhi Mumbai Expressway

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चोरों की सेंधमारी: पुल के नीचे से निकालकर ले जा रहे बोल्ट, एक का वजन पांच किलो

Mon, 28 Aug 2023 04:49 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बल्लभगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बल्लभगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 28 Aug 2023 04:49 PM IST
सार

दिल्ली मुंबई एक्स्पेस वे के बल्लभगढ़ से हिलालपुर के फ्लाईओवर से नट बोल्ट चोरी हो रहे हैं। एप्को इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि फ्लाईओवर के नीचे बैरिंग में नट बोल्ट लगे हैं।

विज्ञापन
Nut bolts are being stolen from Ballabhgarh to Hilalpur flyover of Delhi Mumbai Expressway
दिल्ली मुंबई एक्स्पेस वे - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली से मुंबई के बीच एक्सप्रेस वे पर एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आ रही हैं। चोरी तो चोरी और ऊपर से आम लोगों पर जान का खतरा मंडरा रहा है। यह पूरी घटना बल्लभगढ़ से हिलालपुर की बीच बने तीन किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर की है। जहां पर चोर पुल के नीचे से नट बोल्ट निकाल कर ले जा रहे हैं। 

विज्ञापन


एप्को इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि फ्लाईओवर के नीचे बैरिंग में नट बोल्ट लगे हैं। इनको निकालने से पुल के डिसबैलेंस होने का खतरा है। ऐसे में पुल नीचे भी गिर सकता है। चोरों का आतंक ऐसा है कि यहां पर वेल्डिंग होने के बाद भी बोल्ट को चोर निकाल कर ले जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, पुल पर लगे बैरिंग पर काफी वजन होता है। कई जगहों पर छह बोल्ट लगे थे, जिसमें से सिर्फ दो ही रह गए हैं। वेल्डिंग होने के बावजूद भी चोर नट बोल्ट निकालकर ले जा रहे हैं। 
विज्ञापन


चोरी की इस वारदात के बारे में कंपनी ने पुलिस को जानकारी दी है। जहां पर पुल की कम ऊंचाई है, वहां पर बोल्ट के साथ बेल्डिंग को तोड़कर बोल्ट खोलकर चोर लेकर चले गए हैं। जहां पर भी बोल्ट नहीं मिल रहे हैं, वहां पर बोल्ट लगाए जा रहे हैं। बोल्ट को समय समय पर चेक किया जाता है। जहां भी कोई कमी होती है तो उसे ठीक किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed