फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Nurturing dreams of conquering the valleys with sweat on the playing field.

Faridabad News: केंद्रीय विद्यालय में शुरू हुआ सब कुछ छोड़ो, पुस्तक पढ़ो अभियान

Sun, 05 Jul 2026 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Nurturing dreams of conquering the valleys with sweat on the playing field.
- डिजिटल दौर में किताबों से दूरी कम करने का लक्ष्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में छात्रों में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने के लिए एक खास और अनोखी पहल शुरू की गई है। इस अभियान का नाम सब कुछ छोड़ो, पुस्तक पढ़ो रखा गया है। इसको नई शिक्षा नीति के तहत संचालित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य डिजिटल दौर में बच्चों की दूरी किताबों से कम करना है।

इस कार्यक्रम के तहत हर शनिवार को स्कूल के सभी विद्यार्थी और शिक्षक अपनी पसंद की किताबें लेकर प्रार्थना सभा में इकट्ठा होते हैं। इसके बाद करीब 30 मिनट तक पूरा स्कूल शांत होकर सिर्फ किताबें पढ़ता है। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो की प्राचार्या ममता शेखर ने बताया कि आज के समय में बच्चों को किताबों से जोड़ना बेहद जरूरी हो गया है। लगातार पढ़ने से बच्चों की भाषा सुधरती है, उनका शब्द भंडार बढ़ता है और उनकी एकाग्रता व सोचने की क्षमता का विकास होता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह गतिविधि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत संचालित की जा रही है, जिसमें बच्चों के भीतर पढ़ने की संस्कृति विकसित करने पर जोर दिया गया है। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि रोज पढ़ना न सिर्फ परीक्षा में अच्छे नंबर लाने के लिए जरूरी है, बल्कि यह बच्चों को समाज का एक जिम्मेदार, जागरूक और संवेदनशील नागरिक बनाने में भी मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed