{"_id":"687784624f269e207c0d0a13","slug":"nursing-staff-protest-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47273-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मांगें पूरी कराने के लिए नर्सिंग स्टाफ ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मांगें पूरी कराने के लिए नर्सिंग स्टाफ ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ईएसआईसी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल के बाहर नर्सिंग स्टाफ ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। वेतन समय पर न मिलने को लेकर रोष प्रकट किया। मौजूद स्टाफ ने बताया कि वेतन दो महीने तक रोक लिया जाता है। इसके अलावा उनको बिना जानकारी के नौकरी से निकाल दिया है। धरने पर अस्पताल की नर्स स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ, मेंटेनेंस स्टाफ, लैब और फार्मासिस्ट व अन्य लोग शामिल हुए।
धरने पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि अस्पताल में उन्हें अवकाश नहीं मिलता है। यदि बहुत जरूरी होने पर वह अवकाश लेते हैं, तो उनका वेतन काट लिया जाता है। नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि बीमार होने पर उन्हें चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिलती है, यह उनका अधिकार है, उन्हें चिकित्सा सुविधाएं मिलनी चाहिए। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा। सभी ने नौकरी की सुरक्षा को लेकर मांग रखी है। महिलाओं को प्रसूति अवकाश भी नहीं दिया जाता है। यह महिलाओं के लिए एक बड़ी समस्या है। इन मांगों को लेकर पहले भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
धरने के दौरान अस्पताल में मरीज हुए परेशान
वहीं धरने के दौरान अस्पताल में मरीज परेशान दिखे। मरीजों को दवाई लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लंबी लाइन में लगने के बाद भी कुछ मरीजों को दवाई नहीं मिली। वहीं दूसरी ओर चेकअप कराने आए मरीजों को वापस घर लौटना पड़ा। मरीजों को हो रही परेशानी को लेकर स्टाफ ने जवाब देते हुए बताया कि हमने धरना-प्रदर्शन अचानक नहीं किया है। इसके बारे में कुछ दिन पहले ही डीन को अपनी मांगों को लेकर जानकारी दे दी गई थी, लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
कर्मचारियों का रुका हुआ वेतन मंगलवार को ही मिल गया है। प्रसूति अवकाश में जिस किसी के रुपये रह रहे हैं, उनको जल्द मिल जाएंगे। वहीं, नौकरी की सुरक्षा पर एजेंसी विचार विमर्श करेगी। - एके पांडे, डीन, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल