फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Nursing college is ready in village Dayalpur, waiting for inauguration

Faridabad News: गांव दयालपुर में नर्सिंग कॉलेज बनकर तैयार, उद्घाटन का इंतजार

Tue, 29 Jul 2025 01:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Nursing college is ready in village Dayalpur, waiting for inauguration
एचएसवीपी की ओर से टेकओवर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को लिखा जा चुका है पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पांच साल बाद अब गांव दयालपुर का नर्सिंग कॉलेज बनकर तैयार हो गया है। एचएसवीपी (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) की ओर से स्वास्थ्य विभाग को टेकओवर करने के लिए पत्र लिखा जा चुका है ताकि नर्सिंग कॉलेज जल्द से शुरू हो सके। इस कॉलेज का शुभारंभ सीएम से कराने को लेकर भी चर्चा चल रही है।

अभी तक एनआईटी 5 में ही एक नर्सिंग कॉलेज बना हुआ है। यह ग्रामीण क्षेत्र से काफी दूर पड़ता है। बल्लभगढ़ क्षेत्र के युवाओं के लिए यह काफी दूर है। वहीं, प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज में युवाओं को काफी पैसा खर्च करना पड़ता है। उसी को ध्यान में रखते हुए साल 2015 में सीएम ने घोषणा की थी लेकिन साल 2019 तक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने बिल्डिंग का काम शुरू किया था। इस कॉलेज को बनाने के लिए पैसों का भुगतान स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया गया। वहीं इसका संचालन भी स्वास्थ्य विभाग ही करेगा। पहले इसका बजट 21 करोड़ रुपये था लेकिन बाद में इसमें कुछ नए प्रावधान शामिल किए गए थे। जिसके चलते करीब नौ करोड़ रुपये का अतिरिक्त एस्टीमेट तैयार किया गया था। अब बिल्डिंग का निर्माण पूरा हो चुका है। अब नर्सिंग कॉलेज के उद्घाटन होने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


लिखा जा चुका है पत्र

वहीं एचएसवीपी ने स्वास्थ्य विभाग से भी पत्राचार शुरू कर दिया है कि वह बिल्डिंग को टेकओवर कर ले ताकि यहां पर कक्षाएं शुरू हो जाएं। एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता अजीत सिंह ने बताया कि दयालपुर में नर्सिंग कॉलेज की बिल्डिंग तैयार हो गई है। अब कॉलेज का उद्घाटन करने के लिए सीएम का इंतजार कर रहे हैं। जिसके बाद इसी साल से कक्षा लगी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed