{"_id":"67195a3c9f50afbd600155c7","slug":"nurse-accused-doctor-of-threat-and-molestation-faridabad-news-c-1-1-noi1190-2246658-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नर्स ने लगाया डॉक्टर पर धमकी और छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नर्स ने लगाया डॉक्टर पर धमकी और छेड़छाड़ का आरोप
विज्ञापन
जिला अस्पताल मांडीखेड़ा में जांच के बाद हुई घटना
नगीना पुलिस थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की उठाई मांग
नगीना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तावडू में कार्यरत स्टाफ नर्स ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर अहीर के चिकित्सा अधिकारी पर धमकी और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत उन्होंने नगीना पुलिस थाने में की है। पीड़िता का कहना है कि उसने कई बार चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ अश्लील हरकत की कार्रवाई के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग नूंह को शिकायत दी थी। उन्हीं की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मांडीखेड़ा अस्पताल में जांच कमेटी बिठाई गई। जहां आरोपी डॉक्टर को भी बुलाया गया था।
आरोप है कि अस्पताल में जांच कमेटी के सामने पेश होने के बाद आरोपी डॉक्टर ने पीड़िता को धमकाया कि तू मेरा कुछ भी नहीं कर सकती और इसके बाद उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। पीड़िता ने विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने तुरंत 112 नंबर पर पीसीआर को फोन कर बुलाया। नूंह सिविल सर्जन डॉक्टर सरबजीत कुमार थापर ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। इस संबंध में पहले किसी मामले की जांच के लिए शिकायत शिकायतकर्ताओं को बुलाया था। अगर कोई बात पुलिस थाना तक पहुंची है तो उसकी उचित जांच और कार्रवाई के लिए सिफारिश करूंगा।
बुधवार को जिला अस्पताल मांडीखेड़ा में जांच