फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   number of patients suffering from cold, fever and viral infection increased by almost 10 percent in Faridabad

मौसम बिगाड़ रहा सेहत: एनसीआर के इस शहर में मौसमी वायरल का कहर, 10 प्रतिशत तक बढ़े अस्पतालों में मरीज

Thu, 06 Mar 2025 05:52 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 06 Mar 2025 05:52 PM IST
सार

दिल्ली समेत एनसीआर में इन दिनों मौसमी वायरल चल रहा है। दिल्ली से सटे फरीदाबाद में भी जुकाम, बुखार और वायरल के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 

विज्ञापन
number of patients suffering from cold, fever and viral infection increased by almost 10 percent in Faridabad
मौसम से बिगड़ रही सेहत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम में आ रहे बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर दिखाई दे रहा है। बीके अस्पताल में सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और वायरल के मरीजों की संख्या लगभग 10 फीसदी तक बढ़ गई है। दिन और रात के तापमान में अंतर होने के कारण लोग अधिक बीमार हो रहे हैं।

विज्ञापन


बीके अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक अधिकारी डॉ. मोहित अग्रवाल ने बताया कि सुबह और शाम को ठंड और दिन में गर्मी होने की वजह से लोग लापरवाही बरत रहे हैं। कई लोग दिन में हल्के कपड़े पहन लेते हैं और शाम को ठंड में गर्म कपड़े नहीं डालते, जिससे सर्दी-जुकाम, फीवर और वायरल हो जाता है।
विज्ञापन


इसके अलावा कई लोग दिन में एसी और पंखे का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे इसका असर लोगों के शरीर पर हो रहा है। उन्होंने ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस बदलते मौसम में अभी सुबह और शाम के समय गर्म कपड़े पहनना जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही बाहर के तले-भुने और ठंडे खाद्य पदार्थों से बचने की आवश्यकता है। ठंडी और खट्टी चीजों का अधिक सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। यदि किसी को सर्दी, खांसी, वायरल या बुखार हो तो तुरंत डॉक्टर को पास जाकर उनसे सलाह लें और खुद से दवा न लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed