फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Nuh Violence now religious place attacked in Palwal After Gurugram petrol bombs hurled stones pelted at houses

Nuh Violence: गुरुग्राम के बाद अब पलवल में धार्मिक स्थल पर हमला, पेट्रोल बम फेंके, घरों पर किया पथराव

Wed, 02 Aug 2023 03:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 02 Aug 2023 03:23 PM IST
सार

गुरुग्राम के बाद पलवल में उपद्रवियों ने मंगलवार देर रात एक धार्मिक स्थल में आग लगा दी। एक अन्य धार्मिक स्थल पर पथराव कर उपद्रवियों ने लोगों को घायल कर दिया। पत्थरबाजी से कुछ लोगों को चोट भी आई। 

विज्ञापन
Nuh Violence now religious place attacked in Palwal After Gurugram petrol bombs hurled stones pelted at houses
उपद्रवियों का घर पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नूंह में सोमवार को जलाभिषेक यात्रा के दौरान हुई हिंसक घटना का असर अब तक नजर आ रहा है। कुछ उपद्रवियों ने मंगलवार देर रात पलवल में भी एक समुदाय के धार्मिक स्थल और उनके घरों पर पेट्रोल बम एवं पत्थर फेंके। इससे धार्मिक स्थल में आग लग गई। पत्थरबाजी से कुछ लोगों को चोट भी आई। 
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर के नेतृत्व में भारी पुलिस मौके पर पहुंची, तब जाकर उपद्रव करने वाले बाइकों पर सवार होकर भाग निकले। पुलिस ने तुरंत दमकल की गाड़ी बुलवाकर आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए पलवल जिला नागरिक अस्पताल में और बाद में नूंह स्थित नल्लड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार सुबह से ही उपद्रवियों की ओर से पलवल में आगजनी की घटनाओं को अंजाम देने के चलते माहौल बेहद तनावपूर्ण रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे दिन उपद्रवियों ने शहर में जमकर बवाल मचाया। पुलिस उन्हें एक स्थान पर जाकर रोकने का प्रयास करती तो वे दूसरे स्थान पर जाकर कोई न कोई घटना को अंजाम दे डालते। देर शाम तक यही सिलसिला चलता रहा। पुलिस शाम को लोगों के घरों में घुसने के बाद थोड़ी शांति में बैठी ही थी कि तभी रसूलपुर रोड पर स्थित एक धार्मिक स्थल तथा  बाहर बने घरों पर बाइक सवार कुछ नकाबपोशों ने पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी। 

वहीं पुराने जीटी रोड पर  पीरवाली गली  के पास स्थित धार्मिक स्थल पर पेट्रोल बम फेंककर आग लगा दी। इस घटना के बाद यहां तनाव की स्थिति बन गई। तभी पुलिस बल काफी संख्या में वहां पहुंच गया तथा स्थिति को काबू किया। 

 

पुलिस न आती तो हो सकती थी बड़ी घटना
मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी युनूस अहमद का कहना है कि रात करीब नौ बजे अचानक छह-सात बाइकों पर आए नकाबपोश युवकों ने धार्मिक स्थल और विशेष समुदाय के घरों पर पथराव कर दिया। 

 

उनके हाथों में पेट्रोल से भरी बोतल थीं। उनमें आग लगाकर फेंक रहे थे, तभी लोग एकत्रित हो और और उपद्रव कर रहे लोग भाग गए। उनमें से एक उपद्रवी वहां बाइक लेकर गिर भी गया, लेकिन उन्होंने उसे वहां से भेज दिया, ताकि वहां कोई बड़ा विवाद न हो। बाद में पुलिस के आने के बाद यहां मामला शांत हुआ। 

 

पुराने जीटी रोड पर धार्मिक स्थल के अंदर फेंके पेट्रोल बम
हाजी युनूस अहमद ने बताया कि रसूलपुर रोड पर मस्जिद में धार्मिक स्थल को अंजाम देने के बाद बाइकों पर सवार होकर उपद्रव करते घूम रहे लोगों ने पुराने जीटी रोड पर स्थित धार्मिक स्थल में जाकर पेट्रोल बम फेंककर आग लगा दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दमकल की गाड़ी बुलवाकर आग को काबू किया, लेकिन तब तक धार्मिक स्थल में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed