{"_id":"64dc70cd4668e6297c0a9497","slug":"nuh-violence-accused-bittu-bajrangi-seen-running-away-video-surfaced-before-arrest-2023-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nuh Violence: लुंगी पहन भागता दिखा बिट्टू बजरंगी, पीछे-पीछे भागी पुलिस, सामने आया गिरफ्तारी से पहले का वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh Violence: लुंगी पहन भागता दिखा बिट्टू बजरंगी, पीछे-पीछे भागी पुलिस, सामने आया गिरफ्तारी से पहले का वीडियो
Wed, 16 Aug 2023 12:29 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 16 Aug 2023 12:29 PM IST
सार
नूंह की सीआईए की टीम सादी वर्दी में हथियारों से लैस होकर तीन गाड़ियों में फरीदाबाद के चाचा चौक स्थित बिट्टू के घर पर पहुंची तो टीम को देखते ही बिट्टू बजरंगी भागने लगा। पुलिसकर्मी भी बिट्टू के पीछे भागने लगे। इस दौरान भारी भरकम शरीर वाला बिट्टू आगे भागता दिखाई दे रहा है, उसके पीछे पुलिस की के सदस्य भागते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
Nuh Violence
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाणा के नूंह जिले में हुई हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की टीम ने उसे फरीदाबाद से अरेस्ट किया। बिट्टू बजरंगी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
दरअसल, बजरंग दल के कार्यकर्ता बिट्टू बजरंगी का गिरफ्तारी से पहले का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बिट्टू लुंगी पहनकर भागता दिखाई दे रहा है। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी हाथों में लाठियां लेकर उसका पीछा करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही नूंह की सीआईए की टीम सादी वर्दी में हथियारों से लैस होकर तीन गाड़ियों में फरीदाबाद के चाचा चौक स्थित बिट्टू के घर पर पहुंची तो टीम को देखते ही बिट्टू बजरंगी भागने लगा। पुलिसकर्मी भी बिट्टू के पीछे भागने लगे। इस दौरान भारी भरकम शरीर वाला बिट्टू आगे भागता दिखाई दे रहा है, उसके पीछे पुलिस की के सदस्य भागते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
यह नजारा देखकर गली में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग भागने लगे। भाग-दौड़ के बाद पुलिस ने बिट्टू को पकड़ लिया। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा और वापस लेकर आ रही है।

सरकारी कार्य में डाली थी बाधा
बिट्टू बजरंगी और 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ थाना सदर नूह में अवैध हथियार अधिनियम, आईपीसी की धारा 148/149/332/353/186/395/397/506 IPC के अंतर्गत मामला दर्ज था। बिट्टू और अन्य नूंह में महिला पुलिस अफसर के सामने तलवार और हथियारों से प्रदर्शन किया था। उसे समझाया गया लेकिन उसने सरकारी कार्य में बाधा डाली।

ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था संभाल रही नूंह की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊषा कुंडू के बयान पर यह मुकदमा दर्ज किया गया था। बिट्टू को पुलिस की टीम ने पहले हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की टीम उसके साथियों की तलाश में जुटी है। बिट्टू को आज कोर्ट में पेश किया जा सकता है।
नूंह हिंसा का मामला
हरियाणा के नूंह में हिंदू संगठनों ने हर वर्ष की तरह इस बार भी 31 जुलाई को ब्रज मंडल निकालने की प्रशासन से परमिशन ली गई थी। ब्रजमंडल यात्रा पर पथराव हो गया। देखते ही देखते यह दो समुदायों की हिंसा में तबदील हो हई। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने सैकड़ों वाहनों में तोड़फोड़ की और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। इस दौरान नूंह के साइबर थाने पर भी हमला हुआ। हिंसा में फायरिंग हुई। पुलिस पर भी हमला हुआ। नूंह के बाद सोहना और फिर गुरुग्राम में हिंसा का आग फैल गई। फरीदाबाद को भी हिंसा की आग ने चपेट में लिया।

कौन है बिट्टू बजरंगी
हरियाणा के ही फरीदाबाद के रहने वाले बिट्टू बजरंगी का असली नाम राजकुमार है। हनुमान भक्त होने के कारण लोग उसे बिट्टू बजरंगी कहने लगे। अब वह इसी नाम से जाना जाता है। खुद को गोरक्षक बताने वाला बिट्टू बजरंगी गोरक्षा बजरंग फोर्स नामक संगठन का अध्यक्ष है। इस संगठन ने ही ब्रज मंडल यात्रा में आने की अपील वाले पोस्टर वितरित किए थे।