फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   NQAS team starts inspection of BK Hospital

Faridabad News: बीके अस्पताल का एनक्यूएएस टीम ने निरीक्षण किया शुरू

Mon, 27 Apr 2026 08:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
NQAS team starts inspection of BK Hospital
तीन दिनों तक अस्पताल की व्यवस्थाओं, सुविधाओं और सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन करेगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बीके नागरिक अस्पताल में सोमवार से राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) की टीम की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तृत निरीक्षण शुरू किया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से भेजी गई यह टीम तीन दिनों तक अस्पताल की व्यवस्थाओं, सुविधाओं और सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन करेगी। निरीक्षण के दौरान मरीजों को दी जा रही सुविधाएं, एमसीआई के निर्धारित मानक तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को परखा जा रहा है।



टीम में लखनऊ से त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद उस्मान, दिल्ली से दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित शौकीन और जयपुर से डीपीएम किरन शामिल हैं। पहले दिन टीम ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का दौरा किया। डॉ. मोहम्मद उस्मान ने इमरजेंसी वार्ड, पार्किंग, एंबुलेंस मूवमेंट और डायल 112 सेवाओं से जुड़े प्रबंधन का निरीक्षण किया। साथ ही ओपीडी में मरीजों से बातचीत कर सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली। वहीं, डॉ. रोहित शौकीन और डीपीएम किरन ने पहली और दूसरी मंजिल के वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान नर्सिंग स्टाफ से ऑपरेशन से पहले और बाद की प्रक्रियाओं की जानकारी ली गई। इमरजेंसी स्टाफ से रेफरल प्रक्रिया और आपातकालीन सेवाओं के संचालन को लेकर भी पूछताछ की गई। गर्भवती महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं का विशेष रूप से मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन




निरीक्षण से पहले दिखीं बेहतर व्यवस्थाएं
एनक्यूएएस टीम के दौरे की पूर्व सूचना के चलते अस्पताल में व्यवस्थाएं सामान्य दिनों की तुलना में बेहतर पाई गईं। इमरजेंसी वार्ड में बिस्तरों पर साफ चादरें बिछी मिलीं और नर्सिंग सहित अन्य स्टाफ पहचान पत्र लगाए हुए दिखाई दिए। टीम ने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए शौचालयों की भी जांच की। कार्यकारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि टीम तीन दिनों तक निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल को अंक दिए जाएंगे, जिनके अनुसार भविष्य में फंड आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहले भी हो चुका है निरीक्षण
बीके अस्पताल का इससे पहले 2017 में एनक्यूएएस के तहत निरीक्षण किया गया था, जिसमें अस्पताल की सेवाएं अन्य जिला अस्पतालों की तुलना में बेहतर पाई गई थीं। इसके आधार पर केंद्र सरकार द्वारा प्रमाण पत्र जारी किया गया था, जिसकी वैधता जून 2020 तक रही। कोरोना महामारी के कारण इसके बाद निरीक्षण में देरी हुई, जबकि मार्च 2022 में फिर से मूल्यांकन किया गया था।




यह है एनक्यूएएस
राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 2013-14 में विकसित एक ढांचा है, जिसका उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और उनमें सुधार करना है। यह 2015 से लागू है और जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी व शहरी पीएचसी का निरीक्षण करती है। इसके तहत सेवा प्रदाय, रोगी अधिकार, इनपुट, सहायक सेवाएं, नैदानिक देखभाल और गुणवत्ता प्रबंधन जैसे प्रमुख पहलुओं का मूल्यांकन किया जाता है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार (दिसंबर 2025 तक), भारत में कुल 50,373 सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणन प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed