{"_id":"65d5fccf2ce835a68a0f81a4","slug":"now-underweight-newborn-will-get-treatment-with-kangaroo-technique-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-21010-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अब कम वजन वाले नवजात को कंगारू तकनीक से मिलेगा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अब कम वजन वाले नवजात को कंगारू तकनीक से मिलेगा उपचार
Wed, 21 Feb 2024 07:08 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Wed, 21 Feb 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
- एफआरयू-1 में 6 जच्चा-बच्चा यूनिट वार्ड का लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में नवजात शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से बुधवार को सेक्टर-30 स्थित एफआरयू-1 में जच्चा-बच्चा देखभाल यूनिट (एमएनसीयू) वार्ड का लोकार्पण किया गया।
जच्चा-बच्चा केन्द्र का लोकार्पण जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने किया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए बताया कि मदर न्यू बोर्न केयर यूनिट (एमएनसीयू) में वार्ड सुविधा प्रदान की गई। जहां कम वजन के नवजात को मां के साथ केएमसी (कंगारू तकनीक से दिया जाने वाला उपचार) देते हुए बेहतर तरीके से उपचार किया जाएगा। इस यूनिट की शुरूआत से प्रसव के बाद मातृ शिशु मृत्यु दर में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। जच्चा-बच्चा यूनिट (एमएनसीयू) वार्ड निर्माण में सामुदायिक सशक्तिकरण लैब (सीईएल) का निर्माण किया गया है। एमएनसीयू वार्ड संचालन के लिए स्टॉफ नर्स को विशेष तौर पर प्रशिक्षित भी किया गया है।
-- --
6 स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्रों पर शुरू किया गया वार्ड
सैक्टर-30 के एफआरयू-1 में के अलावा एफआरयू-2 बल्लभगढ़, सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेरी कलां, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तिगांव, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुराली और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाली में भी इस यूनिट का शुभारंभ किया गया। ताकि जच्चा-बच्चा दोनों को अत्याधुनिक सुविधाओं के बीच बेहतरीन उपचार मिल सके।
विज्ञापन
-- --
छुट्टी के बाद भी लिया जाएगा नवजात बच्चों का अपडेट
यूनिट में जन्म लेने वाले बच्चों का पूरा डाटा टैब पर रखा जाएगा। इसके साथ ही अस्पताल से छुट्टी के बाद भी बच्चों का अपडेट लिया जाएगा ताकि आने वाली पीढ़ी के स्वास्थ्य पूरा ध्यान रखा जा सकें। इस मौके पर एडीसी आनन्द शर्मा, डॉ. विनय गुप्ता सिविल सर्जन, डॉ. रचना मिश्रा सिविल सर्जन और उनकी पूरी टीम सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी और सीएसआर प्रतिनिधि उपस्थित रहे।