फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Now there will be no waterlogging in NIT area, new disposal will be built at Neelam Chowk

Faridabad News: अब एनआईटी क्षेत्र में नहीं होगा जलभराव, नीलम चौक पर बनेगा नया डिस्पोजल

Wed, 27 Nov 2024 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Now there will be no waterlogging in NIT area, new disposal will be built at Neelam Chowk
नालों से हटाए जाएंगे अवैध कब्जे, बारिश के पानी के निपटान की होगी व्यवस्था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। थोड़ी सी बारिश में तलैया बन जाने वाले एनआईटी क्षेत्र में अब जलभराव नहीं होगा। इसके लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने नीलम चौक के पास एक नया डिस्पोजल बनाकर जलभराव से निपटने की कवायद शुरू कर दी है। हाल ही में एफएमडीए अधिकारियों ने बीके चौक से नीलम चौक के बीच सभी डिस्पोजल का निरीक्षण कर नई योजना तैयार की है।
नई सरकार के गठन के बाद फरीदाबाद से ही शहरी विकास मंत्री बनने वाले कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने नालों और सीवरेज व्यवस्था मजबूत करने के सभी विभागाें को निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में एनआईटी क्षेत्र में बारिश के पानी निकासी की समस्या का समाधान करने के लिए एफएमडीए के चीफ इंजीनियर व अन्य अधिकारियों ने बीके चौक से नीलम चौक के बीच गुजरने वाले नाले का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पता चला कि एनआईटी-5 के अलावा एनआईटी-3 और एनआईटी-1 का पानी को भी इसी नाले के माध्यम से आगे एसी नगर नाले में जाता है। नीलम चौक से एसी नगर जाते समय नाले में पानी का बहाव धीरे हो जाता है। ऐसे में नीलम चौक पर एक नया डिस्पोजल बनाकर पानी का बहाव तेज कर एसी नगर नाले में भेजा जाएगा। इससे एनआईटी क्षेत्र में जलभराव से पार पाया जा सकता है। इसे लेकर इंजीनियरिंग डिविजन ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

---
एनआईटी सहित कई क्षेत्रों में होता है जलभराव
बारिश के दौरान एनआईटी क्षेत्र के अंतर्गत एनआईटी-1, 2, 3, 5 नंबर, गांधी कॉलोनी, रेलवे रोड में जलभराव होता है। बीके अस्पताल चौक-नीलम चौक से होते हुए नाला बाटा रोड, एसी नगर से होता हुआ गौंछी स्थित बड़े नाले में गिरता है। इन क्षेत्रों में बारिश का पानी नाले से जाता है लेकिन बहाव धीमा होने के चलते सड़कों पर पानी भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

एनआईटी में बड़े नालों के साथ छोटे नालों से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। नीलम चौक के पास कई नाले आकर आपस में मिलते हैं, इसलिए यहां पर नए डिस्पोजल की आवश्यकता है। इससे पानी तेज बहाव के साथ निकल जाएगा। इसपर जल्द काम शुरू किया जाएगा।


विशाल बंसल, चीफ इंजीनियर एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed