{"_id":"68505318eeedee20c1062ebd","slug":"now-students-will-study-solar-family-chandrayaans-fuel-and-human-brain-through-models-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-45377-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अब छात्र मॉडल से पढ़ेंगे सौर परिवार, चंद्रायन के ईंधन व मानव मस्तिष्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अब छात्र मॉडल से पढ़ेंगे सौर परिवार, चंद्रायन के ईंधन व मानव मस्तिष्क
विज्ञापन
मॉडल के माध्यम से पढ़ाया जाएगा राजकीय स्कूल के विद्यार्थियों को
विज्ञान में रुचि पैदा करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से लिया गया है निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों को अब सौर परिवार, चंद्रायन के ईंधन, मानव मस्तिष्क और शरीर के सभी अंगों के विषय में मॉडल के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्रों में विज्ञान के प्रति रूचि पैदा करना है। उन्हें विज्ञान के प्रति नवाचारों के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
राज्य स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के सहयोग से जिले के सभी स्कूलों में विज्ञान किट मुहैया कराई जाएगी। जिले में कुछ ऐसे स्कूल हैं, जिनमें विद्यार्थियों की तुलना में अधिक किट हैं। वहीं, कई ऐसे भी स्कूल हैं जहां एक भी किट नहीं है। ऐसे स्कूलों की सूची ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद तैयार की जाएगी। इसके बाद जिन स्कूलों में किट नहीं हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर किट दी जाएंगी।
इसके लिए स्कूल के विज्ञान शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। विज्ञान के शिक्षक अन्य शिक्षकों को नवाचारों एवं शिक्षण अधिगम को बनाने के लिए प्रशिक्षित करेंगे। इन शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए मास्टर ट्रेनर बनाया गया था। इसके बाद सभी विद्यार्थियों को विज्ञान के नवाचारों के बारे में प्रशिक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रत्येक स्कूल में पहुंचेंगे मॉडल
प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक मेक योर ऑन लैब व अगस्ता फाउंडेशन की ओर से मॉडल तैयार कर प्रत्येक स्कूलों में भेजेंगे। स्कूल के छात्रों को लैब के मॉडल और अन्य बारीकियों के बारे में रोचक ढंग से बताया जाएगा। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक छात्रों को भी विज्ञान नवाचार के बारे में प्रेरित करेंगे। इसके साथ उन्हें नए मॉडल बनाने में मदद भी करेंगे।
विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों में रुचि लाने के लिए स्कूलों में किट मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए विभागीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। - कृष्ण कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ