फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Now MRI can be done in 20 minutes, report will be available on the same day

Faridabad News: अब 20 मिनट में हो सकेगा एमआरआई, रिपोर्ट भी उसी दिन मिलेगी

Tue, 24 Jun 2025 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Now MRI can be done in 20 minutes, report will be available on the same day
ईएसआईसी अस्पताल में लगेंगी तीन अत्याधुनिक एमआरआई मशीनें
विज्ञापन


भारती दुबे

फरीदाबाद। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले हजारों मरीजों के लिए राहत की खबर है। अस्पताल में जल्द ही नई तीन टेस्ला अत्याधुनिक एमआरआई मशीन लगाई जाएंगी, जिससे जांच की प्रक्रिया और रिपोर्टिंग पहले से कहीं अधिक तेज व सटीक होगी।

नई मशीन लगने के बाद एक मरीज का एमआरआई स्कैन सिर्फ 10 से 20 मिनट में हो सकेगा और रिपोर्ट भी उसी दिन मिल जाएगी। इससे इलाज में देरी नहीं होगी और मरीजों को बार-बार अस्पताल नहीं आना पड़ेगा। डॉक्टरों के अनुसार, यह मशीन न केवल अधिक तेजी से काम करेगी, बल्कि जांच की गुणवत्ता भी काफी उच्च होगी, जिससे इलाज में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

वर्तमान में अस्पताल में 1.5 टेस्ला की एकमात्र एमआरआई मशीन है, जिससे रोजाना सिर्फ 7 से 8 मरीजों की ही जांच हो पाती है। इसकी वजह से मरीजों को एमआरआई और सिटी स्कैन के लिए तीन-तीन महीने तक इंतजार करना पड़ता है। मजबूरी में मरीजों को निजी सेंटरों में महंगे दाम देकर जांच करानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी अस्पताल में सिर की चोट, पुराना सिर दर्द, ट्रॉमा केस, हड्डियों या पेट के दर्द जैसी समस्याओं में एमआरआई की जरूरत पड़ती है। रिपोर्ट आने में चार से पांच दिन लगते हैं, लेकिन नई मशीन से यह प्रक्रिया भी तेज होगी। यह कदम अस्पताल की सुपरस्पेशलिटी सेवाओं को और सशक्त बनाएगा और फरीदाबाद सहित एनसीआर के अन्य जिलों से आने वाले मरीजों को बड़ी राहत देगा।


नई एमआरआई मशीन दिसंबर के अंत तक शुरू कर दी जाएंगी। यह सुविधा शुरू होने से अस्पताल की ओपीडी में आने वाले करीब पांच हजार मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा। - डॉ. अनिल पांडे, डीन, ईएसआईसी अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed