फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Now long lines for gas booking too

Faridabad News: अब गैस बुकिंग के लिए भी लंबी लाइनें

Sat, 14 Mar 2026 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Now long lines for gas booking too
एजेंसी बंद होने तक लगी रहतीं हैं लंबी कतार, पूरे दिन इंतजार के बाद भी नहीं मिले रहे सिलिंडर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में गैस सिलिंडर की किल्लत उपभोक्ताओं के लिए बड़ी परेशानी का सबब बनती जा रही है। लोग घंटों तक लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से बुक किए गए सिलिंडर के लिए लोग गैस एजेंसियों के चक्कर काट रहे थे और अब बुकिंग कराने और ऑनलाइन बुक करने के बाद पर्ची लेने के लिए भी लंबी कतारों में खड़े होने को मजबूर हैं।
शहर में बीते कुछ दिनों से सिलिंडर की कमी गहराती जा रही है और फिलहाल स्थिति में सुधार के आसार भी नजर नहीं आ रहे हैं। अलग-अलग गैस एजेंसियों पर लोग सुबह से ही लोग लाइन में लग जाते हैं। यह कतारें एजेंसी बंद होने तक लगी रहती हैं। कई उपभोक्ताओं को पूरे दिन इंतजार करने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


एयर फोर्स रोड स्थित प्रार्थना एजेंसी पर मौजूद एक उपभोक्ता ने बताया कि एजेंसी संचालक बुकिंग के करीब 10 दिन बाद सिलिंडर मिलने की बात कह रहे हैं। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। घरों में गैस खत्म हो चुकी है, जबकि बाजार में सिलिंडर ब्लैक में दो से ढाई हजार रुपये तक में मिल रहा है। ऐसे में मजदूर वर्ग के लिए हालात और मुश्किल हो गए हैं। दूसरी ओर मोहना रोड स्थित स्वास्तिक गैस एजेंसी और मंगलम गैस एजेंसी के पर सुबह 7 बजे से ही लोगों की लाइन देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिड-डे मील पर भी पड़ सकता है असर

गैस संकट का असर जिले के राजकीय विद्यालयों में पढ़ रहे करीब 75 हजार विद्यार्थियों पर भी पड़ सकता है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल बच्चों को मिड-डे मील दिया जा रहा है और कुछ सिलिंडर स्टॉक में मौजूद हैं। हालांकि यह सिलिंडर कब तक चलेंगे, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति की जानकारी डीसी को पत्र के माध्यम से दे दी गई है।

फूड डिलिवरी सेवाओं पर भी असर

गैस की कमी का असर फूड डिलिवरी सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। जोमेटो और स्विगी के डिलिवरी बॉय ने बताया कि पहले जहां एक दिन में करीब 20-25 ऑर्डर मिलते थे, वहीं अब यह संख्या घटकर 8-10 रह गई है। इससे उनकी आमदनी पर भी असर पड़ रहा है, क्योंकि उन्हें प्रति ऑर्डर के हिसाब से भुगतान मिलता है।



बातचीत

सिलिंडर को लेकर घर में सभी लोग परेशान हो रहे हैं। मैं सुबह से ही एजेंसी पर बुकिंग का इंतजार कर रहा हूं। कई लोगों को पिछले दिन दिनभर इंतजार करने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिला। - शिवम, उपभोक्ता



गैस सिलिंडर को लेकर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। अधिकारी कह रहे हैं कि गैस पर्याप्त है, लेकिन एजेंसी पर लंबी लंबी लाइन लग रही है।- शिवम, उपभोक्ता



गैस संकट का असर डिलिवरी सेवा पर भी दिख रहा है। पहले की तुलना में ऑर्डर भी कम मिल रहे हैं। हालांकि अभी वीकेंड है तो ऑर्डर बढ़ भी सकते हैं। - रंजीत, डिलिवरी बॉय


ऑर्डर तो कम हुए हैं। अब सरकार से ही कुछ उम्मीद है। इससे हम लोगों को भी परेशानी आ सकती है। वीकेंड पर अधिक कमाई होती है, लेकिन इस बार मुश्किल लग रहा है।- मोहम्मद अली, डिलिवरी बॉय

वह दो घंटे से लाइन में खड़े हैं लेकिन उनका नंबर नहीं आया है। वह आज गैस की बुकिंग करवाने के लिए आए हैं क्योंकि ऑनलाइन बुकिंग में परेशानी हो रही है। - प्रेम, समयपुर
ऑनलाइन गैस बुक नहीं हो रही है। इसलिए वह आज बुकिंग करवाने के लिए आए हैं। - गुरुप्रसाद, झाड़सैलती
गैस बुक तो हो गई है लेकिन पर्ची के बिना सिलिंडर नहीं मिल रहा है। इसलिए वह पर्ची लेने के लिए सुबह 8 बजे से लाइन में लगे हुए है। - राकेश, आदर्श नगर
पहले ओटीपी से सिलिंडर मिल जाता था लेकिन अब पर्ची लेना अनिवार्य है। इसलिए वह सुबह से पर्ची के लिए लाइन में लगे हुए है। -राकेश कुमार, आर्य नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed