फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Now 3200 employees of the corporation will give additional duty for two hours

अब दो घंटे अतिरिक्त ड्यूटी देंगे निगम के 3200 कर्मचारी, शहर को बनाएंगे स्वच्छ

Thu, 11 Nov 2021 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Now 3200 employees of the corporation will give additional duty for two hours
Now 3200 employees of the corporation will give additional duty for two hours
फरीदाबाद (दुर्गेश झा)। शहर में बिगड़ रही वायु की गुणवत्ता को सुधारने के लिए अब नगर निगम के सभी कर्मचारी आगे आएंगे। उनके द्वारा निर्धारित समय से दो घंटे अतिरिक्त काम किया जाएगा और सड़कों पर जमे धूल को हटाया जाएगा। सभी प्रदूषण स्तर को कम करने में निगम का पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

शहर में प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी हुई है। ऐसे में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के निर्देश के बाद इसकी रोकथाम के लिए नगर निगम ने विशेष योजना बनाया है।
विज्ञापन

इसके तहत सभी से सड़क किनारे जमे धूल को हटाने के साथ सुबह-सुबह सौ फीसदी झाड़ू लगाने के आदेश दिए गए हैं। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार निगम में करीब 3200 सफाई कर्मचारी शामिल हैं। वह रोजाना अपने निर्धारित समय पर शहर को साफ करते हैं। कॉलोनियों-सेक्टरों की गलियों से लेकर सभी बड़ी सड़कों पर झाड़ू मारते हैं। लेकिन बिगड़ रही शहर की आबोहवा को कम करने में भी ये आगे आएंगे। सभी निगम कर्मचारी अब अपने निर्धारित समय से दो घंटे अतिरिक्त ड्यूटी देंगे। नगर निगम ने प्रदूषण की रोकथाम के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। साथ ही निगम कर्मचारियों द्वारा लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। उनसे जगह-जगह कूड़ा नहीं फेंकने के साथ कूड़े में आग नहीं लगाने आदि की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed