फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Notice for breaking illegal vending zone

अवैध वेंडिंग जोन को तोड़ने के लिए नोटिस

Tue, 12 Oct 2021 06:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
Notice for breaking illegal vending zone
फरीदाबाद। एनआईटी-तीन में चिमनीभाई धर्मशाला के पास अवैध वेंडिंग जोन को तोड़ने के लिए नगर निगम ने नोटिस चस्पा कर दिया है। निगम ने सभी दुकानदारों को अपनी दुकानें हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया है। इससे पहले भी नगर निगम वेंडिंग जोन बनाने वाली कंपनी को नोटिस जारी कर चुकी है।
विज्ञापन

नगर निगम ने कुछ समय पहले शहर में वेेंडिंग जोन बनाने का निर्णय लिया था। इसको लेकर प्राइवेट एजेंसी को ठेका दिया गया था। प्राइवेट एजेंसी ने जगह-जगह वेंडिंग जोन बना लिया। लेकिन मार्केट एसोसिएशन ने विरोध शुरू कर दिया । इसके बाद मार्केट एसोसिएशन कोर्ट में भी चली गई। कोर्ट में मामला जाने के बाद नगर निगम ने वेंडिंग जोन योजना को रोक दिया। नगर निगम के आदेश के बावजूद कंपनी ने एनआईटी-3 स्थित चिमनीबाई धर्मशाला के पास वेंडिंग जोन में दुकानों का अलॉट कर रखी है। यहां पर कंपनी ने रेहड़ी विक्रेताओं व अन्य दुकानदारों दुकानें अलॉट की हुई है। तत्कालीन नगर निगम आयुक्त सोनल गोयल ने भी वेंडिंग जोन बनाने वाली कंपनी को नोटिस जारी किया था। इस बार निगम की ओर से नोटिस देकर तीन दिन का समय दिया गया। तीन दिन बाद कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। निगम के अनुसार कुछ लोगों ने स्ट्रीट वेंडरों के आसपास अवैध दुकानें बना ली है।
विज्ञापन

निगम की ओर से नोटिस जारी कर दिया गया है। जल्द ही तोड़फोड़ की कार्रवाई भी शुरू कर दी जाएगी।
- द्वारका प्रसाद, नोडल अधिकारी, स्ट्रीट वेंडिंग प्रोजेक्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed