फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Not in public places toilets for women

Faridabad News: सार्वजनिक स्थानों पर नहीं हैं महिलाओं के लिए शौचालय

Fri, 10 Apr 2026 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Not in public places toilets for women
बाजार में आने वाली महिलाओं को करना पड़ता है परेशानी का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। स्मार्ट सिटी में सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय नहीं होने के कारण महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर के प्रमुख बाजारों में महिलाओं के लिए शौचालयों की स्थिति बेहद खराब है। बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाली महिलाओं की संख्या पुरुषों की तुलना में अधिक होती है। घर की जरूरत का सामान, कपड़े, राशन और अन्य वस्तुओं की खरीदारी के लिए महिलाएं ही अधिक संख्या में बाजारों में पहुंचती हैं। इसके बावजूद बाजारों में महिलाओं के लिए पर्याप्त शौचालयों की व्यवस्था नहीं है। बल्लभगढ़ के मुख्य बाजार में महिलाओं के लिए रोटरी क्लब की ओर से करीब तीन साल पहले गेस्ट हाऊस के पास पिंक शौचालय बनाया गया था। उस शौचालय की देखरेख का जिम्मा निजी कंपनी को दिया गया था। कंपनी की ओर से एक कर्मचारी भी नियुक्त किया गया लेकिन शौचालय कुछ ही समय के बाद बंद हो गया। अब बाजार में एक भी शौचालय नहीं होने से महिलाओं को परेशानी होती है।


कागजों में ही रह गई पिंक शौचालय बनाने की योजना
महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए करीब एक वर्ष पहले शहर में पिंक टॉयलेट बनाने की योजना तैयार की गई थी। इस योजना के तहत महिलाओं के लिए अलग और सुरक्षित शौचालय बनाए जाने थे, ताकि बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। लेकिन अभी तक उस योजना पर कोई भी काम नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed