फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Not getting seat in Jhelum Express, passengers worried

Faridabad News: झेलम एक्सप्रेस में नहीं मिल रही सीट, यात्री परेशान

Wed, 01 Nov 2023 11:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Not getting seat in Jhelum Express, passengers worried
ट्रेन में फरीदाबाद से चढ़ने वाले यात्रियों को करनी पड़ी मशक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। त्योहारी सीजन के चलते ट्रेनें जबरदस्त भरकर चल रही हैं। दिवाली आने में केवल 10 दिन बाकी हैं, इसलिए लोगों में अपने घरों की ओर लौटने के लिए मारामारी मची हुई है। अधिकतर ट्रेनें खचाखच भरी होने के कारण ट्रेन में सीट उपलब्ध नहीं हैं।

करवा चौथ के दिन बुधवार को जम्मू तवी से पुणे तक चलने वाली झेलम एक्सप्रेस जैसे ही अपने तय समय लगभग 12 बजे ओल्ड फरीदाबाद पहुंची, तो यात्रियों के बीच ट्रेन में बैठने को लेकर भगदड़ मच गई। झेलम एक्सप्रेस जम्मू तवी से चलकर फरीदाबाद के रास्ते मथुरा, आगरा, ग्वालियर, भोपाल जंक्शन से इटारसी के रास्ते पूणे जाती है। ऐसे में मथुरा, आगरा, ग्वालियर, मुरैना की तरफ जाने वाले लोग इस ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं। फरीदाबाद में यूपी, एमपी से बड़ी संख्या में प्रवासी लोग मजदूरी करने आते हैं। बुधवार के दिन झेलम एक्सप्रेस में तृतीय श्रेणी एसी में 7 एवं द्वितीय श्रेणी एसी में 6 सीटें उपलब्ध थीं। जबकि स्लीपर में 58 सीटें वेटिंग में चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed